Cricket Australia को एशेज और भारत श्रृंखला से रिकॉर्ड 601.1 मिलियन डॉलर की कमाई

Cricket Australia को एशेज और भारत श्रृंखला से रिकॉर्ड 601.1 मिलियन डॉलर की कमाई

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एशेज और भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए मीडिया अधिकार समझौतों से 601.1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (423 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की रिकॉर्ड कमाई और 81.8 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (57 मिलियन डॉलर) का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को कहा कि 2025-26 वित्तीय वर्ष के परिणाम उसके मजबूत व्यावसायिक प्रदर्शन, दर्शकों की रिकॉर्ड संख्या और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी सफलता को दर्शाते हैं। पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को 11.3 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (7.95 मिलियन डॉलर) का नुकसान हुआ था।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला और भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला से मीडिया, वाणिज्यिक और मैच के दिन की कमाई ने रिकॉर्ड स्तर को छू लिया। उसने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दौरों के कार्यक्रम के अनुरूप मीडिया अधिकारों और मैच राजस्व में चक्रीय गिरावट के कारण 2026-27 और 2027-28 के वित्तीय वर्षों में नुकसान का अनुमान है। ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीमों ने पिछले वर्ष शानदार प्रदर्शन किया।उसकी पुरुष टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 4-1 से जीत हासिल करके एशेज को बरकरार रखा। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने लॉर्ड्स में फाइनल में इंग्लैंड को हराकर सातवीं बार आईसीसी टी20 विश्व कप जीता। पिछले साल अक्टूबर और नवंबर में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला 2-1 से जीती।भारत ने टी20 श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि एशेज श्रृंखला के दौरान 18 दिनों में 859,580 दर्शक मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे, जिनका औसत 47,754 रहा। इस दौरान दर्शकों की उपस्थिति के कई नए रिकॉर्ड बने। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एशेज और भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए मीडिया अधिकार समझौतों से 601.1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (423 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की रिकॉर्ड कमाई और 81.8 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (57 मिलियन डॉलर) का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को कहा कि 2025-26 वित्तीय वर्ष के परिणाम उसके मजबूत व्यावसायिक प्रदर्शन, दर्शकों की रिकॉर्ड संख्या और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी सफलता को दर्शाते हैं। पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को 11.3 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (7.95 मिलियन डॉलर) का नुकसान हुआ था।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला और भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला से मीडिया, वाणिज्यिक और मैच के दिन की कमाई ने रिकॉर्ड स्तर को छू लिया। उसने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दौरों के कार्यक्रम के अनुरूप मीडिया अधिकारों और मैच राजस्व में चक्रीय गिरावट के कारण 2026-27 और 2027-28 के वित्तीय वर्षों में नुकसान का अनुमान है। ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीमों ने पिछले वर्ष शानदार प्रदर्शन किया।

उसकी पुरुष टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 4-1 से जीत हासिल करके एशेज को बरकरार रखा। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने लॉर्ड्स में फाइनल में इंग्लैंड को हराकर सातवीं बार आईसीसी टी20 विश्व कप जीता। पिछले साल अक्टूबर और नवंबर में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला 2-1 से जीती।

भारत ने टी20 श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि एशेज श्रृंखला के दौरान 18 दिनों में 859,580 दर्शक मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे, जिनका औसत 47,754 रहा। इस दौरान दर्शकों की उपस्थिति के कई नए रिकॉर्ड बने।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *