दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा:छपार टोल पर रातभर चला ऑपरेशन हाईवे के तहत 30 चालान

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा:छपार टोल पर रातभर चला ऑपरेशन हाईवे के तहत 30 चालान

मुज़फ़्फ़रनगर के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर स्थित छपार टोल प्लाजा पर रविवार देर रात यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। यह अभियान सड़क हादसों और नशे में वाहन चलाने वालों पर लगाम कसने के उद्देश्य से चलाया गया, जिसके कारण टोल प्लाजा देर रात तक पुलिस छावनी में तब्दील रहा। अभियान के दौरान, पुलिस टीम ने हाईवे पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रत्येक वाहन की सघन जांच की। देर रात गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों और तेज रफ्तार चालकों पर विशेष ध्यान दिया गया। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान के लिए ब्रेथ एनालाइजर मशीन का उपयोग किया गया। पुलिस ने कई वाहन चालकों से पूछताछ की और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीओ ट्रैफिक विश्वजीत सिंह ने जानकारी दी कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक शनिवार और रविवार की रात हाईवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि रविवार रात के अभियान में लगभग 25 से 30 वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस ने बताया कि हाईवे पर बढ़ते हादसों को रोकने और आमजन की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। इस देर रात चले अभियान के कारण कई वाहन चालक सतर्क दिखे, जबकि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *