जमुई में चचेरे भाइयों ने 4 लोगों पर किया हमला:एक साल से चल रहा था जमीन विवाद, सीओ कर्मचारी के लौटने के बाद भीड़े

जमुई में चचेरे भाइयों ने 4 लोगों पर किया हमला:एक साल से चल रहा था जमीन विवाद, सीओ कर्मचारी के लौटने के बाद भीड़े

जमुई के गरही थाना क्षेत्र के पूर्णि झिटटी गांव में जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाइयों ने एक परिवार के चार सदस्यों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में सभी घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को गुरुवार देर शाम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों की पहचान पूर्णि झिटटी गांव निवासी रहमत मियां के पुत्र नसीम मियां और मुमताज मियां, शमीम मियां के पुत्र सोनू अंसारी तथा नसीम मियां के पुत्र राजा अंसारी के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार ने अपने चचेरे भाइयों बाबर मियां, आलमगीर मियां, तौफीक अंसारी, आशिक अंसारी, तौसीक अंसारी, फिरोज अंसारी और फरहान अंसारी सहित अन्य पर हमले का आरोप लगाया है। पिछले एक साल से चल रहा था विवाद घायल मुमताज मियां ने बताया कि लगभग दो एकड़ जमीन को लेकर पिछले एक साल से विवाद चल रहा है। उनके अनुसार, जमीन के सभी कागजात उनके पास हैं, जबकि दूसरे पक्ष के पास कोई दस्तावेज नहीं है। गुरुवार को सीओ कार्यालय के कर्मचारी खेत की जांच के लिए पहुंचे थे। कर्मचारियों के लौटने के कुछ देर बाद ही चचेरे भाइयों ने उनके घर पर हमला कर दिया और चाकू से वार कर सभी को घायल कर दिया। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। पीड़ित परिवार ने बताया कि इलाज पूरा होने के बाद शुक्रवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जमुई के गरही थाना क्षेत्र के पूर्णि झिटटी गांव में जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाइयों ने एक परिवार के चार सदस्यों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में सभी घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को गुरुवार देर शाम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों की पहचान पूर्णि झिटटी गांव निवासी रहमत मियां के पुत्र नसीम मियां और मुमताज मियां, शमीम मियां के पुत्र सोनू अंसारी तथा नसीम मियां के पुत्र राजा अंसारी के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार ने अपने चचेरे भाइयों बाबर मियां, आलमगीर मियां, तौफीक अंसारी, आशिक अंसारी, तौसीक अंसारी, फिरोज अंसारी और फरहान अंसारी सहित अन्य पर हमले का आरोप लगाया है। पिछले एक साल से चल रहा था विवाद घायल मुमताज मियां ने बताया कि लगभग दो एकड़ जमीन को लेकर पिछले एक साल से विवाद चल रहा है। उनके अनुसार, जमीन के सभी कागजात उनके पास हैं, जबकि दूसरे पक्ष के पास कोई दस्तावेज नहीं है। गुरुवार को सीओ कार्यालय के कर्मचारी खेत की जांच के लिए पहुंचे थे। कर्मचारियों के लौटने के कुछ देर बाद ही चचेरे भाइयों ने उनके घर पर हमला कर दिया और चाकू से वार कर सभी को घायल कर दिया। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। पीड़ित परिवार ने बताया कि इलाज पूरा होने के बाद शुक्रवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *