पटना में घर में घुसकर दंपति को चाकू मारा:पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर; CCTV खंगाल रही पुलिस

पटना में घर में घुसकर दंपति को चाकू मारा:पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर; CCTV खंगाल रही पुलिस

पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हत्या की बड़ी वारदात सामने आई है। अशोक राजपथ स्थित लालबाग इलाके में बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी नाजिया परवीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। FSL टीम जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे स्थानीय लोगों के अनुसार, अपराधी अहले सुबह पूरे प्लान के साथ घर में घुसे। फिर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी SI मोहम्मद इज़हार ने कहा, “सूचना मिली थी कि इस घर में एक अनजान व्यक्ति ने एक कपल को चाकू मार दिया है। जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो हमने घर में हर जगह खून देखा…पीड़ित महिला की मां ने कहा कि चोर एक मोबाइल चोरी करने की कोशिश कर रहा था जब यह घटना हुई। जांच चल रही है।’ पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हत्या की बड़ी वारदात सामने आई है। अशोक राजपथ स्थित लालबाग इलाके में बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी नाजिया परवीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। FSL टीम जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे स्थानीय लोगों के अनुसार, अपराधी अहले सुबह पूरे प्लान के साथ घर में घुसे। फिर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी SI मोहम्मद इज़हार ने कहा, “सूचना मिली थी कि इस घर में एक अनजान व्यक्ति ने एक कपल को चाकू मार दिया है। जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो हमने घर में हर जगह खून देखा…पीड़ित महिला की मां ने कहा कि चोर एक मोबाइल चोरी करने की कोशिश कर रहा था जब यह घटना हुई। जांच चल रही है।’ पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *