मधेपुरा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के निर्देश और जिला चयन समिति के निर्णय के बाद यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसमें मुख्य रसोइया, सहायक रसोइया, लेखापाल, चौकीदार और अनुसेवक के पदों पर बहाली होगी। काउंसलिंग 26 मई से 3 जून तक आयोजित की जाएगी
इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 26 मई से 3 जून तक आयोजित की जाएगी। यह काउंसलिंग जिला मुख्यालय स्थित डायट, मधेपुरा (शिक्षा भवन के नजदीक) में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। 26 मई को रात्रि प्रहरी पद के लिए क्रमांक 1 से 300 तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। इसके बाद 27 मई को क्रमांक 301 से 600 तक और 29 मई को क्रमांक 601 से 917 तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। अनुसेवक पद के लिए 30 मई को क्रमांक 1 से 322 तक और 1 जून को क्रमांक 323 से 644 तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। मुख्य रसोइया पद के सभी 283 अभ्यर्थियों को 2 जून को बुलाया गया है, जबकि सहायक रसोइया पद के सभी 200 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 3 जून को होगी। अभ्यर्थियों का दावा भविष्य में मान्य नहीं होगा
सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। तय तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का दावा भविष्य में मान्य नहीं होगा। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक, आरक्षण, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र और चार पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां और मूल प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने एक से अधिक पदों के लिए आवेदन किया है, उन्हें संबंधित पद के लिए निर्धारित तिथि पर ही काउंसलिंग में शामिल होना होगा। मधेपुरा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के निर्देश और जिला चयन समिति के निर्णय के बाद यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसमें मुख्य रसोइया, सहायक रसोइया, लेखापाल, चौकीदार और अनुसेवक के पदों पर बहाली होगी। काउंसलिंग 26 मई से 3 जून तक आयोजित की जाएगी
इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 26 मई से 3 जून तक आयोजित की जाएगी। यह काउंसलिंग जिला मुख्यालय स्थित डायट, मधेपुरा (शिक्षा भवन के नजदीक) में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। 26 मई को रात्रि प्रहरी पद के लिए क्रमांक 1 से 300 तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। इसके बाद 27 मई को क्रमांक 301 से 600 तक और 29 मई को क्रमांक 601 से 917 तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। अनुसेवक पद के लिए 30 मई को क्रमांक 1 से 322 तक और 1 जून को क्रमांक 323 से 644 तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। मुख्य रसोइया पद के सभी 283 अभ्यर्थियों को 2 जून को बुलाया गया है, जबकि सहायक रसोइया पद के सभी 200 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 3 जून को होगी। अभ्यर्थियों का दावा भविष्य में मान्य नहीं होगा
सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। तय तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का दावा भविष्य में मान्य नहीं होगा। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक, आरक्षण, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र और चार पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां और मूल प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने एक से अधिक पदों के लिए आवेदन किया है, उन्हें संबंधित पद के लिए निर्धारित तिथि पर ही काउंसलिंग में शामिल होना होगा।