‘संगठन और सरकार के बीच समन्वय जरूरी’:मंत्री रामचंद्र प्रसाद बोले- कार्यकर्ता राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी‎ ताकत होते हैं

‘संगठन और सरकार के बीच समन्वय जरूरी’:मंत्री रामचंद्र प्रसाद बोले- कार्यकर्ता राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी‎ ताकत होते हैं

समस्तीपुर में आयोजित दो दिवसीय आवासीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान रविवार देर रात संपन्न हो गया। समापन समारोह में बिहार सरकार के मंत्री रामचंद्र प्रसाद शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से‎ सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं को‎घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया। अपने संबोधन में मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि ‎भाजपा कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की‎ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति‎ तक पहुंचाने का कार्य करें। कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी‎ ताकत होते हैं। उनके समर्पण, परिश्रम और जनसेवा‎ के बल पर ही पार्टी जनता का विश्वास जीतती है और ‎संगठन मजबूत बनता है। संगठन और सरकार के बीच समन्वय जरूरी है। राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियों पर विचार प्रशिक्षण वर्ग ‎के विभिन्न सत्रों में वरिष्ठ नेताओं और प्रशिक्षकों ने ‎कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक एवं वैचारिक प्रशिक्षण‎दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण‎महाअभियान के सह-प्रमुख राजकुमार शर्मा ने‎ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विचार की भूमिका‎ पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य जगन्नाथ ठाकुर ने देश के समक्ष राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियों पर अपना विचार रखा। आईटी सेल के संयोजक विकास मेहता ने सोशल मीडिया, मीडिया एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार राघवेंद्र ने संगठन के इतिहास एवं विकास की जानकारी दी। बिहार राज्य सवर्ण आयोग के सदस्य जय कृष्ण झा ने स्थायी कार्यक्रम, बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं आईटी विषय पर मार्गदर्शन दिया।
पार्टी के नेता हुए शामिल प्रशिक्षण वर्ग के दौरान जिला अध्यक्ष नीलम सहनी, प्रशिक्षण प्रमुख हेमलता वर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामसुमरन सिंह, विधायक वीरेंद्र पासवान, विधान पार्षद तरुण चौधरी, वर्ग सह प्रमुख शशिकांत आनंद, मनोज गुप्ता, विमला सिंह, सुनील गुप्ता, बैद्यनाथ झा,सुनील राय, घनश्याम राय, मधुमाला, मुकेश सिंह, श्याम पासवान, अनामिका रजक, संगम कुमार, विजय सिंह, अभय गुड्डू, विमल कुमार गोलू, वीरेंद्र यादव, संजू सोनी, प्रिया, प्रभा मालाकार, सुशील पासवान, नीरज चौधरी, गायत्री सिंह, राकेश राज, पुरुषोत्तम कुमार, अशोक निषाद, संजीव सिंह, पिंकी सिंह शामिल हुए। समस्तीपुर में आयोजित दो दिवसीय आवासीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान रविवार देर रात संपन्न हो गया। समापन समारोह में बिहार सरकार के मंत्री रामचंद्र प्रसाद शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से‎ सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं को‎घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया। अपने संबोधन में मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि ‎भाजपा कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की‎ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति‎ तक पहुंचाने का कार्य करें। कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी‎ ताकत होते हैं। उनके समर्पण, परिश्रम और जनसेवा‎ के बल पर ही पार्टी जनता का विश्वास जीतती है और ‎संगठन मजबूत बनता है। संगठन और सरकार के बीच समन्वय जरूरी है। राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियों पर विचार प्रशिक्षण वर्ग ‎के विभिन्न सत्रों में वरिष्ठ नेताओं और प्रशिक्षकों ने ‎कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक एवं वैचारिक प्रशिक्षण‎दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण‎महाअभियान के सह-प्रमुख राजकुमार शर्मा ने‎ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विचार की भूमिका‎ पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य जगन्नाथ ठाकुर ने देश के समक्ष राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियों पर अपना विचार रखा। आईटी सेल के संयोजक विकास मेहता ने सोशल मीडिया, मीडिया एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार राघवेंद्र ने संगठन के इतिहास एवं विकास की जानकारी दी। बिहार राज्य सवर्ण आयोग के सदस्य जय कृष्ण झा ने स्थायी कार्यक्रम, बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं आईटी विषय पर मार्गदर्शन दिया।
पार्टी के नेता हुए शामिल प्रशिक्षण वर्ग के दौरान जिला अध्यक्ष नीलम सहनी, प्रशिक्षण प्रमुख हेमलता वर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामसुमरन सिंह, विधायक वीरेंद्र पासवान, विधान पार्षद तरुण चौधरी, वर्ग सह प्रमुख शशिकांत आनंद, मनोज गुप्ता, विमला सिंह, सुनील गुप्ता, बैद्यनाथ झा,सुनील राय, घनश्याम राय, मधुमाला, मुकेश सिंह, श्याम पासवान, अनामिका रजक, संगम कुमार, विजय सिंह, अभय गुड्डू, विमल कुमार गोलू, वीरेंद्र यादव, संजू सोनी, प्रिया, प्रभा मालाकार, सुशील पासवान, नीरज चौधरी, गायत्री सिंह, राकेश राज, पुरुषोत्तम कुमार, अशोक निषाद, संजीव सिंह, पिंकी सिंह शामिल हुए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *