अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन के नेतृत्व में जन शिकायतों के प्रभावी निवारण के लिए जिले की सभी पंचायतों में नियमित रूप से सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 02 जून को 12 पंचायतों और सभी नगर निकायों के 11 चिन्हित वार्डों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के सफल आयोजन के लिए प्रत्येक पंचायत और चिन्हित वार्डों में स्थल का चयन कर वरीय पदाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह उल्लेखनीय है कि सहयोग शिविर हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजित किए जाते हैं। जिलाधिकारी ने इन शिविरों के सफल संचालन के लिए पहले ही प्रमुख व्यवस्थाएं और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। शिविर के आयोजन से 30 दिन पहले आवेदन प्राप्त किए जाते हैं, और शिविर की तिथि से पूर्व संबंधित मामलों का निष्पादन भी किया जाता है। शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों और शिकायतों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण किया जाता है। उनका निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाता है। शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निष्पादन के लिए ‘समाधान पोर्टल’ का उपयोग किया जाता है। सभी शिकायतों की निगरानी के लिए एक रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम भी विकसित किया गया है, जिसकी निगरानी नोडल पदाधिकारी द्वारा की जाती है। इन शिविरों में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी आमजनों को दी जाती है, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। शिविर स्थल पर बैठने, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाती है। 02 जून को पंचायतों में निधारित शिविर स्थल
पंचायत भवन, हरिरा, प्रखंड कुर्साकांटा,पंचायत सरकार भवन, आमगाछी मजरख पंचायत, प्रखंड सिकटी,पंचायत सरकार भवन, बिस्टोरिया, प्रखंड रानीगंज,मिडिल स्कूल, जयनगर, प्रखंड भरगामा,पंचायत भवन, बांसबाड़ी प्रखंड अररिया,पंचायत भवन, मटियारी, प्रखंड फारबिसगंज,पंचायत भवन, बरदबट्टा, प्रखंड पलासी,पंचायत भवन, किस्मत खवासपुर प्रखंड अररिया,पंचायत सरकार भवन, दभड़ा, प्रखंड जोकीहाट,पंचायत सरकार भवन, धोबनियां, प्रखंड रानीगंज,सामुदायिक भवन, पिपरा, प्रखंड फारबिसगंज, प्राथमिक विद्यालय, बी0एम0सी0, वार्ड 12, बसमतिया, प्रखंड नरपतगंज।
02 जून 2026 को नगर निकायों में निधारित शिविर स्थल
वार्ड नं0-01, रहिकपुर आर0एस0, प्र0वि0 रहिकपुर के पास, नगर परिषद अररिया,वार्ड नं0-29, ककोड़वा बस्ती, आ0म0वि0 ककोड़वा अररिया के पास, नगर परिषद अररिया,वार्ड नं0-01, आश्रम स्थल, नगर परिषद फारबिसगंज,वार्ड नं0-25, द्विजदेनी मैदान परिसर, नगर परिषद फारबिसगंज,वार्ड नं0-01, पुरानी जोगबनी, घुसकी पट्टी, कोचागामा, प्र0म0वि पुरानी जोगबनी के निकट, नगर परिषद जोगबनी,वार्ड नं0-28, भटियाही मंडल टोला, संजीव दास के घर के निकट, नगर परिषद जोगबनी,वार्ड नं0-01, प्र0वि कोषीबाड़ी के बगल में, नगर पंचायत जोकीहाट,वार्ड नं0-01, हसनपुर, माही इंटरप्राईजेज प्लांट के बलग में, नगर पंचायत रानीगंज,वार्ड नं0-18, मोमीन टोला, बरबन्ना बोर्डर तक, मो0 रज्जाक के घर के पास, नगर पंचायत रानीगंज,वार्ड नं0-01, धरहारा, उ0म0वि0 धरहारा के बगल में, नगर पंचायत नरपतगंज,वार्ड नं0-20, पासवान टोला, उ0म0वि0 प्रेम नगर मधुरा के बगल में, नगर पंचायत नरपतगंज। अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन के नेतृत्व में जन शिकायतों के प्रभावी निवारण के लिए जिले की सभी पंचायतों में नियमित रूप से सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 02 जून को 12 पंचायतों और सभी नगर निकायों के 11 चिन्हित वार्डों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के सफल आयोजन के लिए प्रत्येक पंचायत और चिन्हित वार्डों में स्थल का चयन कर वरीय पदाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह उल्लेखनीय है कि सहयोग शिविर हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजित किए जाते हैं। जिलाधिकारी ने इन शिविरों के सफल संचालन के लिए पहले ही प्रमुख व्यवस्थाएं और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। शिविर के आयोजन से 30 दिन पहले आवेदन प्राप्त किए जाते हैं, और शिविर की तिथि से पूर्व संबंधित मामलों का निष्पादन भी किया जाता है। शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों और शिकायतों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण किया जाता है। उनका निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाता है। शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निष्पादन के लिए ‘समाधान पोर्टल’ का उपयोग किया जाता है। सभी शिकायतों की निगरानी के लिए एक रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम भी विकसित किया गया है, जिसकी निगरानी नोडल पदाधिकारी द्वारा की जाती है। इन शिविरों में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी आमजनों को दी जाती है, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। शिविर स्थल पर बैठने, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाती है। 02 जून को पंचायतों में निधारित शिविर स्थल
पंचायत भवन, हरिरा, प्रखंड कुर्साकांटा,पंचायत सरकार भवन, आमगाछी मजरख पंचायत, प्रखंड सिकटी,पंचायत सरकार भवन, बिस्टोरिया, प्रखंड रानीगंज,मिडिल स्कूल, जयनगर, प्रखंड भरगामा,पंचायत भवन, बांसबाड़ी प्रखंड अररिया,पंचायत भवन, मटियारी, प्रखंड फारबिसगंज,पंचायत भवन, बरदबट्टा, प्रखंड पलासी,पंचायत भवन, किस्मत खवासपुर प्रखंड अररिया,पंचायत सरकार भवन, दभड़ा, प्रखंड जोकीहाट,पंचायत सरकार भवन, धोबनियां, प्रखंड रानीगंज,सामुदायिक भवन, पिपरा, प्रखंड फारबिसगंज, प्राथमिक विद्यालय, बी0एम0सी0, वार्ड 12, बसमतिया, प्रखंड नरपतगंज।
02 जून 2026 को नगर निकायों में निधारित शिविर स्थल
वार्ड नं0-01, रहिकपुर आर0एस0, प्र0वि0 रहिकपुर के पास, नगर परिषद अररिया,वार्ड नं0-29, ककोड़वा बस्ती, आ0म0वि0 ककोड़वा अररिया के पास, नगर परिषद अररिया,वार्ड नं0-01, आश्रम स्थल, नगर परिषद फारबिसगंज,वार्ड नं0-25, द्विजदेनी मैदान परिसर, नगर परिषद फारबिसगंज,वार्ड नं0-01, पुरानी जोगबनी, घुसकी पट्टी, कोचागामा, प्र0म0वि पुरानी जोगबनी के निकट, नगर परिषद जोगबनी,वार्ड नं0-28, भटियाही मंडल टोला, संजीव दास के घर के निकट, नगर परिषद जोगबनी,वार्ड नं0-01, प्र0वि कोषीबाड़ी के बगल में, नगर पंचायत जोकीहाट,वार्ड नं0-01, हसनपुर, माही इंटरप्राईजेज प्लांट के बलग में, नगर पंचायत रानीगंज,वार्ड नं0-18, मोमीन टोला, बरबन्ना बोर्डर तक, मो0 रज्जाक के घर के पास, नगर पंचायत रानीगंज,वार्ड नं0-01, धरहारा, उ0म0वि0 धरहारा के बगल में, नगर पंचायत नरपतगंज,वार्ड नं0-20, पासवान टोला, उ0म0वि0 प्रेम नगर मधुरा के बगल में, नगर पंचायत नरपतगंज।


