मुजफ्फरपुर में एक रेल हादसे में कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले एक कर्मी की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार देर शाम मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर सीहो स्टेशन के पास हुआ, जहां चलती ट्रेन से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से हुए घायल मृतक की पहचान 45 साल के मुकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में फेब्रिकेटर के पद पर कार्यरत थे। ट्रेन से गिरने के बाद उनका हाथ और पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था और वे ट्रैक के पास पड़े थे। रेल पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, नहीं बच सकी जान घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उठाकर तुरंत मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शादी में शामिल होकर लौट रहे थे काम पर परिजनों के अनुसार, मुकेश कुमार सिंह हाल ही में एक पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए घर आए थे। समारोह खत्म होने के बाद वे अपने काम पर लौटने के लिए बरौनी जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। परिवार में मचा कोहराम मृतक के भांजे चंदन कुमार सिंह ने बताया कि मुकेश बेहद मेहनती और जिम्मेदार व्यक्ति थे। वे शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने काम पर बरौनी लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में मुकेश ट्रेन से गिरे। मुजफ्फरपुर में एक रेल हादसे में कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले एक कर्मी की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार देर शाम मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर सीहो स्टेशन के पास हुआ, जहां चलती ट्रेन से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से हुए घायल मृतक की पहचान 45 साल के मुकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में फेब्रिकेटर के पद पर कार्यरत थे। ट्रेन से गिरने के बाद उनका हाथ और पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था और वे ट्रैक के पास पड़े थे। रेल पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, नहीं बच सकी जान घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उठाकर तुरंत मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शादी में शामिल होकर लौट रहे थे काम पर परिजनों के अनुसार, मुकेश कुमार सिंह हाल ही में एक पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए घर आए थे। समारोह खत्म होने के बाद वे अपने काम पर लौटने के लिए बरौनी जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। परिवार में मचा कोहराम मृतक के भांजे चंदन कुमार सिंह ने बताया कि मुकेश बेहद मेहनती और जिम्मेदार व्यक्ति थे। वे शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने काम पर बरौनी लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में मुकेश ट्रेन से गिरे।


