खगड़िया में 23 लाख से RCC नाला निर्माण शुरू:सभापति अर्चना कुमारी ने किया शुभारंभ, ग्रामीणों को जलजमाव से मिलेगी राहत

खगड़िया में 23 लाख से RCC नाला निर्माण शुरू:सभापति अर्चना कुमारी ने किया शुभारंभ, ग्रामीणों को जलजमाव से मिलेगी राहत

खगड़िया के नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-15 अंतर्गत दाननगर में 23 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने विधिवत नारियल फोड़कर इस परियोजना की शुरुआत की। यह नाला दाननगर के निवासियों को लंबे समय से चली आ रही जलजमाव और पानी निकासी की समस्या से निजात दिलाएगा। विशेषकर बरसात के मौसम में प्रमुख सड़कों पर होने वाले जलभराव से आवागमन सुगम होगा। सभी वार्डों में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे इस अवसर पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है और यह कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा होगा। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद कविता देवी, वार्ड पार्षद पप्पू यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चंद्रशेखर कुमार, अमरेश कुमार, रौशन कुमार, अनीश कुमार, पृथ्वी पटेल, नमन पंडित सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया है। खगड़िया के नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-15 अंतर्गत दाननगर में 23 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने विधिवत नारियल फोड़कर इस परियोजना की शुरुआत की। यह नाला दाननगर के निवासियों को लंबे समय से चली आ रही जलजमाव और पानी निकासी की समस्या से निजात दिलाएगा। विशेषकर बरसात के मौसम में प्रमुख सड़कों पर होने वाले जलभराव से आवागमन सुगम होगा। सभी वार्डों में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे इस अवसर पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है और यह कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा होगा। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद कविता देवी, वार्ड पार्षद पप्पू यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चंद्रशेखर कुमार, अमरेश कुमार, रौशन कुमार, अनीश कुमार, पृथ्वी पटेल, नमन पंडित सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *