नवादा जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग-20 (पुराना एन.एच.-31) पर फुट ओवर ब्रिज (FOB) के निर्माण के लिए स्थलों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण जिलाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर किया गया। इस दौरान, चिन्हित स्थलों पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु भूमि की पहचान के संबंध में स्थलीय जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में आठ प्रमुख स्थलों का दौरा किया गया। इनमें अम्बिका बिगहा, केन्दुआ (धर्मशिला देवी हॉस्पिटल के पास), मस्तानगंज (हनुमान मंदिर के पास), अमावां मोड़, बरेव मोड़, माखर, नहर पर और अकौना मोड़ शामिल हैं। निरीक्षण दल में जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (पथ प्रमंडल), भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रतिनिधि, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और डी.आर.एम., एनआईसी के अधिकारी उपस्थित थे। नवादा जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग-20 (पुराना एन.एच.-31) पर फुट ओवर ब्रिज (FOB) के निर्माण के लिए स्थलों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण जिलाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर किया गया। इस दौरान, चिन्हित स्थलों पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु भूमि की पहचान के संबंध में स्थलीय जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में आठ प्रमुख स्थलों का दौरा किया गया। इनमें अम्बिका बिगहा, केन्दुआ (धर्मशिला देवी हॉस्पिटल के पास), मस्तानगंज (हनुमान मंदिर के पास), अमावां मोड़, बरेव मोड़, माखर, नहर पर और अकौना मोड़ शामिल हैं। निरीक्षण दल में जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (पथ प्रमंडल), भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रतिनिधि, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और डी.आर.एम., एनआईसी के अधिकारी उपस्थित थे।


