छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में गुरुवार देर रात कांग्रेस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। मर्डर के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव का है। घटना सीमेंट-रेत व्यवसायी और ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सम्मेलाल कश्यप के घर की है। देर रात बदमाश घर में घुसे और परिवार के सदस्यों को निशाना बनाते हुए अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। मले के दौरान उनके बड़े बेटे आयुष कश्यप को दो गोलियां लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटे बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। खबर अपडेट की जा रही है…


