गुरुग्राम में कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन:सरकारी अस्पताल में सुविधाओं की मांग, बोले- सरकार झूठे वादे कर रही

गुरुग्राम में कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन:सरकारी अस्पताल में सुविधाओं की मांग, बोले- सरकार झूठे वादे कर रही

गुरुग्राम में सरकारी अस्पताल की जर्जर हालत और चिकित्सा सुविधाओं के अभाव को लेकर स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस एससी सेल के उपाध्यक्ष अनूप धानक और कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष कृष्ण सैनी ने पुराने अस्पताल स्थल पर पहुंचकर हरियाणा की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार झूठे वादे कर रही है और पुराने अस्पताल को तोड़ने के बाद अब तक नए अस्पताल की व्यवस्था नहीं की गई है। नेताओं ने बताया कि सेक्टर-10 के अस्पताल में भी पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। मरीजों को एम्स के लगाने पड़ रहे चक्कर इस कारण गुरुग्राम की विभिन्न कॉलोनियों के गरीब और बुजुर्गों को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स (AIIMS) के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यह स्थिति सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को उजागर करती है। विपक्षी नेताओं ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर निगम में पार्षद, विधायक और सांसद सभी भाजपा के हैं, फिर भी जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि जब सत्ताधारी दल जनता के काम करने में विफल है, तो कांग्रेस को जनता के अधिकारों की लड़ाई के लिए आगे आना होगा। हर रविवार को होगी भूख हड़ताल अपनी मांगों को लेकर कांग्रेस नेताओं और स्थानीय नागरिकों ने अब बड़े आंदोलन का रास्ता चुना है। नेताओं ने घोषणा की कि आगामी 14 तारीख (रविवार) से वे सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिना अन्न-जल ग्रहण किए भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से टेंट लगाकर प्रदर्शन नहीं करने दिया गया, तो वे जेल जाने को भी तैयार हैं। यह भूख हड़ताल अस्पताल बनने तक हर रविवार को जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *