कांग्रेस नेता लखविंद्र बाजवा-बेटे को मिली जमानत:पठानकोट पहुंचे राजकुमार वेरका बोले-भगवंत मान सरकार की धक्काशाही बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस

कांग्रेस नेता लखविंद्र बाजवा-बेटे को मिली जमानत:पठानकोट पहुंचे राजकुमार वेरका बोले-भगवंत मान सरकार की धक्काशाही बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस

पठानकोट के कांग्रेस नेता लखविंद्र सिंह बाजवा व उसके बेटे कमलजीत सिंह को जमानत मिल गई है। बीते कल पुलिस ने दोनों को आम आदमी पार्टी के जिला पठानकोट अध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया था।
वहीं, शनिवार को पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका पठानकोट पहुंचे और बाजवा के परिवार के साथ मुलाकात की। इस दौरान वेरका ने आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पर तीखा हमला बोला।
बीते कल बाजवा और बेटा हुए थे गिरफ्तार
बता दें, बीते कल पठानकोट के आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष एवं जिला योजना बोर्ड चेयरमैन को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बाप-बेटे पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया।
संधू का आरोप था कि बाजवा और उनके बेटे ने उसे चुनाव प्रचार करने से रोका और धमकियां दीं। लेकिन, आज पठानकोट की अदालत से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
दबाने और डराने की राजनीति कर रही है मान सरकार-वेरका
राजकुमार वेरका ने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को दबाना और उनके साथ धक्काशाही करना इस सरकार की आदत बन चुकी है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसी गीदड़ भभकियों से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस का इतिहास संघर्ष का रहा है, हम हर ज़ुल्म का डटकर मुकाबला करेंगे।
प्रशासन को चेतावनी, सिर्फ कुछ महीनों की मेहमान है यह सरकार
वेरका ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि यह सरकार अब सिर्फ तीन-चार महीनों की मेहमान है। इसके बाद पंजाब में कांग्रेस की सरकार आने वाली है। इसलिए प्रशासन राजनीतिक दबाव में आकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं पर नाजायज पर्चे दर्ज करना और उन्हें प्रताड़ित करना तुरंत बंद करे।
उन्होंने मांग की कि राजनीतिक द्वेष के तहत दर्ज किए गए सभी मामलों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। उन्होंने अदालत के फैसले का स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं में भरा जोश
वेरका ने कहा कि आज वे यहां अपनी बहन हरसिमरन कौर और उनके परिवार को राजनीतिक ताकत देने तथा कांग्रेस पार्टी के प्रति जनता का विश्वास कायम रखने के लिए आए हैं। कांग्रेस पार्टी अपने किसी भी कार्यकर्ता के साथ प्रशासनिक या राजनीतिक धक्काशाही बर्दाश्त नहीं करेगी और हर स्तर पर इसका डटकर मुकाबला किया जाएगा।
बाजवा की बहू बोली धक्केशाही बर्दाशत नहीं
ऑल इंडिया महिला कांग्रेस कमेटी की जनरल सेक्रेटरी एवं लखबिंदर बाजवा की बहू हरसिमरन कौर बाजवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी धक्केशाही पर उतर आई है, जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हरसिमरन कौर ने संधू के आरोपों को नकारते हुए कहा कि सत्तारूढ़ नेताओं के इशारे पर कई गाड़ियों में पुलिस उनके घर में पहुंची और दरवाजे तोड़कर अंदर आई।
पुलिस मौके से डीवीआर, दस्तावेज समेत जरूरी डॉक्यूमेंट उठाकर ले गई। इसके बाद लखबिंदर सिंह और कमलजीत सिंह को सदर थाने में ले जाने की बजाय नरोट जैमल थाने में रखा गया। जोकि, सरासर धक्केशाही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *