सेक्टर-39 थानाक्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले कंपनी के निदेशक ने 22वीं मंजिल से कूदकर जान से दी। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-107 स्थित प्रतीक एडिफाइज सोसाइटी के एफ टॉवर में सज्जल मेहरोत्रा रहते थे। वह सेपियंट कंपनी में निदेशक थे। रविवार को सज्जल ने 22वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। सिर पर लगी चोट घटना के बाद परिवार के लोगों और सिक्योरिटी गार्डों की मदद से घायल निदेशक को नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। उनके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई थी और खून ज्यादा बह गया था। दस साल पहले हुई थी शादी सज्जल की शादी करीब दस साल पहले अदिति नाम की महिला से हुई थी। अदिति की यह दूसरी शादी थी। अदिति वर्तमान में एचसीएल कंपनी में कार्यरत हैं। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटनाक्रम को जानने के लिए पुलिस सोसाइटी के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। इस संबंध में पुलिस मृतक की पत्नी से पूछताछ करने की बात कह रही है। मृतक के मोबाइल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मोबाइल से घटना के संबंध में कई अहम जानकारी मिलने की संभावना है। वहीं सोसाइटी के कुछ लोगों का कहना है कि निदेशक बीते कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में थे।


