बांका प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में कर्नल हिरासत में:लूटपाट सहित 4 अपराधिक मामला दर्ज, परिजन ने CM से की एनकाउंटर की मांग

बांका प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में कर्नल हिरासत में:लूटपाट सहित 4 अपराधिक मामला दर्ज, परिजन ने CM से की एनकाउंटर की मांग

बांका में प्रॉपर्टी डीलर मिथिलेश यादव की गोली मारकर हत्या मामले में बुधवार को पत्नी के बयान पर FIR दर्ज हुआ है। इस घटना में दो बाइक सवार चार नकाबपोश अपराधियों द्वारा वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच में जुट गई है। परिजनों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपराधियों की एनकाउंटर करवाने की मांग की है। घटना के बाद एसटीएफ की टीम भी पहुंच कर जांच में जुटी है। इस मामले में पुलिस ने देश की रक्षा करने वाले एक कर्नल को हिरासत में रखा है। परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या करने का साजिश के तहत आरोप लगाया है। बुधवार की संध्या एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा और एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा रजौन थाना पहुंचे और घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस के अनुसार मामले की जांच फॉरेंसिक और टेक्निकल टीम की मदद से की जा रही है। एसटीएफ की टीम भी जांच में जुटी हुई है। प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ 4 मामले दर्ज मृतक के विरुद्ध पूर्व में रजौन थाने में चार अपराधिक मामला दर्ज था। एक लूटपाट मामले में भी नाम दर्ज था। साथ ही कहां जा रहा है कि मृतक का एक महिला से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था, जिससे फोन पर कई घंटे तक का बात करते रहता था। पूर्व में मृतक का कई पुरानी रंजिश भी चल रहा था। इसके साथ ही जमीन विवाद में भी हत्या करने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस इसे हर एंगल से लेकर जांच कर रही है। मृतक के चाचा महेंद्र यादव ने कहा कि यह सुनियोजित हत्या है और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और बच्चों के पालन-पोषण की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग उठाई।साथ उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रशासन से अपराधियों की एनकाउंटर करवाने की मांग की है। जमीन का एग्रीमेंट कराकर लौटने के दौरान हादसा मृतक की पत्नी नूतन देवी ने अपने फर्द बयान में बताया कि मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे खैरा गांव निवासी कर्नल सिद्धार्थ शंकर अपने साथ मिथिलेश मंडल, धर्माचक गांव निवासी दीपक सिंह, नीरज सिंह समेत आठ लोगों के साथ उनके घर आया था। उन्होंने बताया कि उनके पति जमीन खरीद-बिक्री का काम करते थे और कर्नल सिद्धार्थ शंकर की जमीन का एग्रीमेंट कराया था। उसी सिलसिले में सभी लोग अमरपुर रजिस्ट्री कार्यालय गए थे। पत्नी के अनुसार जमीन की रजिस्ट्री पूरी होने के बाद मंगलवार की शाम उनके पति बरौनी गांव निवासी कुंदन चौधरी की बाइक पर बैठकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पत्तीचक और रूपसा गांव के बीच ग्रामीण सड़क मार्ग पर दो बाइक सवार चार नकाबपोश अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। छाती और मुंह में लगी गोली अपराधियों ने मिथिलेश यादव को दो गोली मारी, जिसमें एक गोली छाती और दूसरी मुंह में लगी। गोली लगते ही मौके पर उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे कुंदन चौधरी को भी पीठ में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। पत्नी ने आरोप लगाया कि उक्त सभी लोगों ने साजिश के तहत उनके पति की हत्या कराई है। उन्होंने यह भी कहा कि 22 मई को कर्नल सिद्धार्थ शंकर के आम बगीचे में हथियार के बल पर उनके पति के साथ मारपीट की गई थी और जान से मारने की धमकी दी गई थी। मृतक अपने पीछे 2 बेटे और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।घटना के दूसरे दिन भी परिवार में मातम पसरा रहा। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और बार-बार बदहवास हो जा रही थीं।इधर घायल कुंदन चौधरी का बुधवार को भागलपुर के एक निजी क्लीनिक में सफल ऑपरेशन कर शरीर से गोली निकाल ली गई। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को कुल 37 लोगों की जमीन रजिस्ट्री कराई गई थी। इस जमीन सौदे का कुल मूल्य करीब चार करोड़ 58 लाख रुपए बताया जा रहा है। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि पत्नी के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा एविडेंस और बैकग्राउंड के आधार पर हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।हिरासत में लिए गए लोगों की संलिप्ता की जांच की जा रही है। बांका में प्रॉपर्टी डीलर मिथिलेश यादव की गोली मारकर हत्या मामले में बुधवार को पत्नी के बयान पर FIR दर्ज हुआ है। इस घटना में दो बाइक सवार चार नकाबपोश अपराधियों द्वारा वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच में जुट गई है। परिजनों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपराधियों की एनकाउंटर करवाने की मांग की है। घटना के बाद एसटीएफ की टीम भी पहुंच कर जांच में जुटी है। इस मामले में पुलिस ने देश की रक्षा करने वाले एक कर्नल को हिरासत में रखा है। परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या करने का साजिश के तहत आरोप लगाया है। बुधवार की संध्या एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा और एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा रजौन थाना पहुंचे और घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस के अनुसार मामले की जांच फॉरेंसिक और टेक्निकल टीम की मदद से की जा रही है। एसटीएफ की टीम भी जांच में जुटी हुई है। प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ 4 मामले दर्ज मृतक के विरुद्ध पूर्व में रजौन थाने में चार अपराधिक मामला दर्ज था। एक लूटपाट मामले में भी नाम दर्ज था। साथ ही कहां जा रहा है कि मृतक का एक महिला से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था, जिससे फोन पर कई घंटे तक का बात करते रहता था। पूर्व में मृतक का कई पुरानी रंजिश भी चल रहा था। इसके साथ ही जमीन विवाद में भी हत्या करने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस इसे हर एंगल से लेकर जांच कर रही है। मृतक के चाचा महेंद्र यादव ने कहा कि यह सुनियोजित हत्या है और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और बच्चों के पालन-पोषण की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग उठाई।साथ उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रशासन से अपराधियों की एनकाउंटर करवाने की मांग की है। जमीन का एग्रीमेंट कराकर लौटने के दौरान हादसा मृतक की पत्नी नूतन देवी ने अपने फर्द बयान में बताया कि मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे खैरा गांव निवासी कर्नल सिद्धार्थ शंकर अपने साथ मिथिलेश मंडल, धर्माचक गांव निवासी दीपक सिंह, नीरज सिंह समेत आठ लोगों के साथ उनके घर आया था। उन्होंने बताया कि उनके पति जमीन खरीद-बिक्री का काम करते थे और कर्नल सिद्धार्थ शंकर की जमीन का एग्रीमेंट कराया था। उसी सिलसिले में सभी लोग अमरपुर रजिस्ट्री कार्यालय गए थे। पत्नी के अनुसार जमीन की रजिस्ट्री पूरी होने के बाद मंगलवार की शाम उनके पति बरौनी गांव निवासी कुंदन चौधरी की बाइक पर बैठकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पत्तीचक और रूपसा गांव के बीच ग्रामीण सड़क मार्ग पर दो बाइक सवार चार नकाबपोश अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। छाती और मुंह में लगी गोली अपराधियों ने मिथिलेश यादव को दो गोली मारी, जिसमें एक गोली छाती और दूसरी मुंह में लगी। गोली लगते ही मौके पर उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे कुंदन चौधरी को भी पीठ में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। पत्नी ने आरोप लगाया कि उक्त सभी लोगों ने साजिश के तहत उनके पति की हत्या कराई है। उन्होंने यह भी कहा कि 22 मई को कर्नल सिद्धार्थ शंकर के आम बगीचे में हथियार के बल पर उनके पति के साथ मारपीट की गई थी और जान से मारने की धमकी दी गई थी। मृतक अपने पीछे 2 बेटे और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।घटना के दूसरे दिन भी परिवार में मातम पसरा रहा। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और बार-बार बदहवास हो जा रही थीं।इधर घायल कुंदन चौधरी का बुधवार को भागलपुर के एक निजी क्लीनिक में सफल ऑपरेशन कर शरीर से गोली निकाल ली गई। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को कुल 37 लोगों की जमीन रजिस्ट्री कराई गई थी। इस जमीन सौदे का कुल मूल्य करीब चार करोड़ 58 लाख रुपए बताया जा रहा है। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि पत्नी के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा एविडेंस और बैकग्राउंड के आधार पर हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।हिरासत में लिए गए लोगों की संलिप्ता की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *