समस्तीपुर में दो बाइकों के बीच टक्कर:सड़क किनारे खड़े युवक के सिर में लगा मोटरसाइकिल में रखा सिलेंडर; मौत

समस्तीपुर में दो बाइकों के बीच टक्कर:सड़क किनारे खड़े युवक के सिर में लगा मोटरसाइकिल में रखा सिलेंडर; मौत

समस्तीपुर के रोसरा थाना क्षेत्र के ढरहा मिडिल स्कूल के पास आज दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। सड़क किनारे खड़े एक युवक पर बाइक से उछलकर सिर पर गैस सिलेंडर जा गिरा। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गांव के वार्ड 10 निवासी स्वर्गीय भूषण राय के बेटे हरिओम राय (17 )के रूप में की गई है। हरिओम इस साल इंटर की परीक्षा में शामिल हुआ था और रिजल्ट आने का इंतजार कर रहा था। इस घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया । होली की तैयारी कर रहे गांव में मातम पड़ गया। घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई निजी बैंक के मैनेजर सुभाष राय ने बताया कि उनका भाई स्कूल के पास सड़क किनारे बैठा हुआ था। इसी दौरान रोसरा और दूधपूरा की ओर से आ रही बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना के दौरान एक बाइक पर सवार बाइक के पीछे गैस सिलेंडर बांध कर रखे हुए थे। लेकिन इस हादसे में अचानक गैस सिलेंडर का रबर बाइक से छिटक गया और सिलेंडर उड़कर सड़क किनारे बैठे हरिओम के सिर में जा लगा। जिससे मौके पर ही हरिओम की मौत हो गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते, सिलेंडर लेकर चलने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया ।हालांकि दूसरे बाइक के चालक को पूरी ग्रामीणों ने खादेड़ कर पकड़ लिया। जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। हरिओम के पिता की हो चुकी है मौत गांव के लोगों का कहना है कि हरिओम के पिता की मौत बीमारी के कारण करीब 10 साल पहले हो गई थी। हरिओम भाई-बहन में अकेला है। इस घटना के बाद उसकी मां का अब जीने का सहारा भी समाप्त हो गया। रोसरा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि दो बाइकों के बीच हुई टक्कर के बाद एक बाइक पर रखा सिलेंडर सड़क किनारे बैठे हरिओम के सिर में जा लगा था। जिस कारण युवक की मौत हुई है। अभी परिवार की ओर से आवेदन नहीं मिला हुआ है आवेदन मिलते ही में कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर के रोसरा थाना क्षेत्र के ढरहा मिडिल स्कूल के पास आज दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। सड़क किनारे खड़े एक युवक पर बाइक से उछलकर सिर पर गैस सिलेंडर जा गिरा। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गांव के वार्ड 10 निवासी स्वर्गीय भूषण राय के बेटे हरिओम राय (17 )के रूप में की गई है। हरिओम इस साल इंटर की परीक्षा में शामिल हुआ था और रिजल्ट आने का इंतजार कर रहा था। इस घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया । होली की तैयारी कर रहे गांव में मातम पड़ गया। घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई निजी बैंक के मैनेजर सुभाष राय ने बताया कि उनका भाई स्कूल के पास सड़क किनारे बैठा हुआ था। इसी दौरान रोसरा और दूधपूरा की ओर से आ रही बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना के दौरान एक बाइक पर सवार बाइक के पीछे गैस सिलेंडर बांध कर रखे हुए थे। लेकिन इस हादसे में अचानक गैस सिलेंडर का रबर बाइक से छिटक गया और सिलेंडर उड़कर सड़क किनारे बैठे हरिओम के सिर में जा लगा। जिससे मौके पर ही हरिओम की मौत हो गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते, सिलेंडर लेकर चलने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया ।हालांकि दूसरे बाइक के चालक को पूरी ग्रामीणों ने खादेड़ कर पकड़ लिया। जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। हरिओम के पिता की हो चुकी है मौत गांव के लोगों का कहना है कि हरिओम के पिता की मौत बीमारी के कारण करीब 10 साल पहले हो गई थी। हरिओम भाई-बहन में अकेला है। इस घटना के बाद उसकी मां का अब जीने का सहारा भी समाप्त हो गया। रोसरा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि दो बाइकों के बीच हुई टक्कर के बाद एक बाइक पर रखा सिलेंडर सड़क किनारे बैठे हरिओम के सिर में जा लगा था। जिस कारण युवक की मौत हुई है। अभी परिवार की ओर से आवेदन नहीं मिला हुआ है आवेदन मिलते ही में कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *