भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री को जानमाल की धमकी:पीएम-सीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, मुकदमा दर्ज

भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री को जानमाल की धमकी:पीएम-सीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, मुकदमा दर्ज

लखनऊ में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ भी अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। साथ ही रामायण के तथ्यों को तोड़-मरोड़कर ब्राह्मण और ठाकुर समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। मड़ियांव निवासी अमित त्रिपाठी भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात 12 बजे से 2 बजे के बीच दीपमणि यादव नामक व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर कॉल किया। बातचीत के दौरान आरोपी ने उन्हें जानमाल की धमकी दी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने देश के शीर्ष नेताओं के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश करते हुए जातिगत टिप्पणी की। अमित त्रिपाठी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *