किशनगंज में डीएम ने जनता की शिकायतें सुनीं:सरकारी कार्यालयों में सुविधाओं और हाजिरी का सख्त आदेश, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई

किशनगंज में डीएम ने जनता की शिकायतें सुनीं:सरकारी कार्यालयों में सुविधाओं और हाजिरी का सख्त आदेश, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई

किशनगंज में जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बिहार सरकार के ‘सात निश्चय-3’ के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ योजना को प्रभावी बनाने के लिए आम जनता की शिकायतें सुनीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार भी उपस्थित रहे। इस दौरान, डीएम ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सप्ताह में दो दिन – सोमवार और शुक्रवार को अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें। इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी सरकारी कार्यालयों में आगंतुकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रत्येक कार्यालय में आगंतुक पंजी का विधिवत रखरखाव किया जाए और प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो। प्रतिदिन आगंतुकों की संख्या की रिपोर्टिंग अनिवार्य
इसके अतिरिक्त, प्रखंड, पंचायत और जिला स्तर पर प्रतिदिन आगंतुकों की संख्या की रिपोर्टिंग अनिवार्य की गई है। किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी को तत्काल अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी विशाल राज ने स्पष्ट किया कि आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। यदि संबंधित पदाधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित हों, तो उनके स्थान पर अधिकृत पदाधिकारी आमजनों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। जिन पदाधिकारियों के पास एक से अधिक कार्यालयों का प्रभार है, वे सोमवार और शुक्रवार को सुविधा अनुसार समय निर्धारित कर सभी कार्यालयों में उपस्थित रहकर लोगों से मिलेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्देशों की अवहेलना या अधिकृत पदाधिकारी की अनुपस्थिति की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। किशनगंज में जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बिहार सरकार के ‘सात निश्चय-3’ के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ योजना को प्रभावी बनाने के लिए आम जनता की शिकायतें सुनीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार भी उपस्थित रहे। इस दौरान, डीएम ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सप्ताह में दो दिन – सोमवार और शुक्रवार को अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें। इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी सरकारी कार्यालयों में आगंतुकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रत्येक कार्यालय में आगंतुक पंजी का विधिवत रखरखाव किया जाए और प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो। प्रतिदिन आगंतुकों की संख्या की रिपोर्टिंग अनिवार्य
इसके अतिरिक्त, प्रखंड, पंचायत और जिला स्तर पर प्रतिदिन आगंतुकों की संख्या की रिपोर्टिंग अनिवार्य की गई है। किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी को तत्काल अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी विशाल राज ने स्पष्ट किया कि आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। यदि संबंधित पदाधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित हों, तो उनके स्थान पर अधिकृत पदाधिकारी आमजनों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। जिन पदाधिकारियों के पास एक से अधिक कार्यालयों का प्रभार है, वे सोमवार और शुक्रवार को सुविधा अनुसार समय निर्धारित कर सभी कार्यालयों में उपस्थित रहकर लोगों से मिलेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्देशों की अवहेलना या अधिकृत पदाधिकारी की अनुपस्थिति की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *