Cold Water Benefits In Hindi : गर्मी के दिन में ठंडा पानी पीने का मन भला किसका नहीं करता है। पर, ऐसे में याद आ जाती है एक प्रचलित कथित सलाह, “ठंडा पानी मत पियो बीमार पड़ जाओगे, फ्रिज का पानी क्यों पी रहे हो…”। या फिर, घर में कोई ना कोई ऐसा होता है जो ठंडा पानी पीने पर ऐसी सलाह देता है। लेकिन, वाकई में ठंडा पानी पीने के सिर्फ नुकसान ही नुकसान ही हैं और क्या ठंडा पानी पीना ही नहीं चाहिए?
आइए, इस बात को वैज्ञानिक शोध के अनुसार समझते हैं।
क्या फ्रिज का ठंडा पानी पीना ठीक है?
प्रचलित सलाह लोगों द्वारा दी जाती है कि फ्रिज का पानी खराब होता है। हेल्थलाइन के मुताबिक, इस बात को लेकर कोई वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं मिलते हैं। इसलिए, बहुत डरने की आवश्यकता नहीं है।
फ्रिज के पानी के नुकसान क्या हैं?
अब ये स्पष्ट हो चुका है कि फ्रिज के पानी के सीधे तौर पर कोई नुकसान नहीं हैं। अगर पानी साफ और ताजा है तो बेहिचक पी सकते हैं। चलिए, अब आगे की बात समझते हैं।
ठंडा पानी पीने के फायदे हैं गजब

1- मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वजन घटाने में सहायक
Journal of Clinical Endocrinology and Metabolism में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जब आप ठंडा पानी पीते हैं, तो शरीर को उस पानी को अपने सामान्य तापमान (37 डिग्री सेल्सियस) तक लाने के लिए ऊर्जा (Calories) बर्न (खर्च) करनी पड़ती है। इसे ‘थर्मोजेनेसिस’ कहते हैं।
लगभग 500 मिली ठंडा पानी पीने से मेटाबॉलिक रेट 30% तक बढ़ सकता है। यह प्रभाव पानी पीने के 10 मिनट बाद शुरू होता है और करीब एक घंटे तक रहता है। इस कारण वजन घटाने में इसे कारगर माना जाता है।
2- वर्कआउट के दौरान शरीर को ओवरहीटिंग से बचाना
जिम या भारी वर्कआउट के दौरान शरीर का आंतरिक तापमान (Core Temperature) काफी बढ़ जाता है। ऐसे में ठंडा पानी पीना शरीर को ठंडा रखने का सबसे प्रभावी तरीका है। यह बात आपको Journal of the International Society of Sports Nutrition (2012) की एक स्टडी में बताई गई है।
एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों की रिकवरी सिर्फ ठंडा पानी पीना ही नहीं, बल्कि ‘कोल्ड वॉटर इमर्शन’ की तरह ठंडा पानी शरीर को अंदर से भी शांत करता है। यह वर्कआउट के बाद होने वाली थकान और मांसपेशियों की जलन को कम करने में सहायक हो सकता है।
3- ‘हीट स्ट्रोक’ और डिहाइड्रेशन से बचाव
भीषण गर्मी या लू (Heat Stroke) की स्थिति में, साधारण पानी की तुलना में ठंडा पानी शरीर को जल्दी हाइड्रेट करता है और ‘हीट इलनेस’ के जोखिम को कम करता है। यह शरीर के तापमान को तेजी से नीचे लाने में मदद करता है, जो इमरजेंसी की स्थिति में जीवन रक्षक हो सकता है।
कितना ठंडा पानी पीना सुरक्षित?
वैज्ञानिक मत है कि पानी का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक होना हेल्दी है। अगर मटके का ठंडा पानी या रूम के तापमान के हिसाब से ठंडापन हो तो वो सुरक्षित है। अगर आप बर्फ की तरह ठंडा पानी पीते हैं तो इससे बचना होगा। क्योंकि, ठंडा और बर्फ दोनों में अतंर है।
सावधानी: कब न पिएं ठंडा पानी?
- सुबह उठने के तुरंत बाद ठंडा पानी ना पिएं।
- भोजन के तुरंत बाद: यह पाचन एंजाइमों को धीमा कर सकता है।
- माइग्रेन या साइनस: जिन्हें ‘ब्रेन फ्रीज’ की समस्या है, उन्हें परहेज करना चाहिए।
- गले में संक्रमण: सर्दी-खांसी के दौरान गुनगुना पानी ही बेहतर है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न शोधों और वैज्ञानिक अध्ययनों पर आधारित है, जिसका उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना और शैक्षिक जानकारी प्रदान करना है। इसे किसी बीमारी के उपचार या डॉक्टरी सलाह के रूप में न लें। अपनी जीवनशैली या आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले किसी योग्य चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।


