Coconut Water Malai : नारियल पानी पीना हेल्दी होता है। कुछ लोगों को मलाई वाला नारियल पानी बेहद पसंद आता है। क्योंकि, पानी के साथ मलाई का स्वाद मिल जाता है। पर, मलाई वाला नारियल पानी कई लोगों को नुकसान भी पहुंचा सकता है। डॉ. अर्जुन राज ने पत्रिका के साथ बातचीत में बताया है कि किन लोगों को मलाई वाला नारियल पानी पीने से बचना चाहिए।
FAQs Coconut Water Malai : मलाई वाले नारियल पानी से जुड़े सवाल
- क्या नारियल मलाई पचने में आसान है?
- क्या नारियल मलाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है?
- नारियल पानी की मलाई खाने से क्या होता है?
- नारियल पानी किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
- नारियल की मलाई कितने दिन तक रख सकते हैं?
डॉ. राज ने आयुर्वेद के आधार पर उपरोक्त सवालों के जवाब नीचे बताए हैं।
Malai wala nariyal pani ke nuksan | मलाई वाले नारियल पानी के नुकसान समझिए

वो कहते हैं, मलाई वाला नारियल पानी का स्वाद मीठा होता है। शायद ही कोई हो जिसको ये पसंद ना आए। लेकिन, स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ मामलों में सावधान होने की जरुरत है।
इन 3 बीमारी वालों को नारियल की मलाई से दूर रहना चाहिए
- डायबिटीज के मरीज
- हाई कोलेस्ट्रॉल
- किडनी के मरीज
क्या नारियल मलाई पचने में आसान है?
डॉक्टर का जवाब : मलाई में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जिन लोगों का पाचन तंत्र संवेदनशील है, उन्हें अधिक मलाई खाने से पेट फूलना (Bloating) या दस्त की समस्या हो सकती है।
क्या नारियल मलाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है?
डॉक्टर का जवाब : नारियल की मलाई में मुख्य रूप से ‘लॉरिक एसिड’ (Lauric Acid) होता है। हालांकि यह एक मीडियम-चेन ट्राइग्लिसराइड (MCT) है, लेकिन कुछ शोध बताते हैं कि अत्यधिक सैचुरेटेड फैट का सेवन LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को प्रभावित कर सकता है, जो हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ा सकता है।
नारियल पानी की मलाई खाने से क्या होता है?
डॉक्टर का जवाब : पतले नारियल पानी में कैलोरी बहुत कम होती है, लेकिन नारियल की मलाई में सैचुरेटेड फैट (Saturated Fat) और कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। यदि आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो मलाई का सेवन करने से आप वेट लॉस नहीं कर पाएंगे।
नारियल पानी किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
डॉक्टर का जवाब : नारियल पानी और मलाई दोनों में पोटेशियम भरपूर होता है। किडनी की बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए बहुत अधिक पोटेशियम खतरनाक हो सकता है, क्योंकि उनकी किडनियां शरीर से अतिरिक्त पोटेशियम बाहर निकालने में सक्षम नहीं होतीं। इसलिए, ऐसे लोग दूर ही रहें।
नारियल की मलाई कितने दिन तक रख सकते हैं?
डॉक्टर का जवाब : नारियल की मलाई को ताजा ही सेवन करना चाहिए। साथ ही सामान्य लोग मलाई वाले नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। मलाई भी बेफिक्र होकर खा सकते हैं।


