मुंबई वालों को महंगाई का एक और झटका लगा है। मुंबई में CNG की कीमतें 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़े। ये नई दरें आज, 26 मई से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी का असर ऑटो, टैक्सी और निजी CNG वाहन चालकों की जेब पर पड़ेगा। आने वाले दिनों में किराए बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।


