CM विजय की राजनीति पर सुरेश गोपी का बड़ा बयान, केरल में TVK की बढ़ती ताकत पर तोड़ी चुप्पी

CM विजय की राजनीति पर सुरेश गोपी का बड़ा बयान, केरल में TVK की बढ़ती ताकत पर तोड़ी चुप्पी

Suresh Gopi Backs Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के नवनिर्वाचित सीएम थलपति विजय और उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम यानी TVK की बढ़ती राजनीतिक मौजूदगी को लेकर पूरे दक्षिण भारत में चर्चा तेज है। इसी बीच मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री सुरेश गोपी ने विजय के सपोर्ट में एक बयान दिया है।

विजय की पार्टी केरल में अपना सफर शुरू करना चाहती है

मीडिया से बातचीत के दौरान सुरेश गोपी ने कहा कि विजय को अपना काम करने और खुद को साबित करने का मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों ने उन पर भरोसा किया है और उन्हें वोट दिया है। इतनी जल्दी उनकी आलोचना करना ठिक बात नहीं है। दरअसल, सुरेश गोपी का ये बयान उन तमाम लोगों के लिए एक जवाब था जो विजय के राजनीतिक सफर को लेकर शुरू से ही संदेह जता रहे हैं।

बता दें, TVK के केरल में विस्तार की खबरों पर सुरेश गोपी ने कहा कि अगर सीएम विजय (CM Vijay) की पार्टी केरल में अपना सफर शुरू करना चाहती है तो इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी को आजादी से काम करने और समाज की भलाई में योगदान देने की इजाजत होनी चाहिए। बता दें, TVK पहले से ही वायनाड और पलक्कड़ में एक्टिव है और अब त्रिशूर में भी जिला इकाई शुरू हो गई है। आने वाले महीनों में पार्टी केरल में अपनी पहुंच और बढ़ाने की योजना बना रही है।

तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

एक्टर विजय ने 10 मई 2026 को तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया और कांग्रेस और छोटे सहयोगियों के समर्थन से सरकार बनाई। इसके बाद सुरेश गोपी (Suresh Gopi) का ये समर्थन दर्शाता है कि फिल्मी दुनिया से राजनीति में आने वाले नेताओं के बीच एक खास सहानुभूति और समझदारी होती है और विजय का ये नया अध्याय पूरे दक्षिण भारत की नजरों में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *