सीएम बोले… ‘मैं यहां भाषण देने नहीं, सीधी बात करने आया हूं’

सीएम बोले… ‘मैं यहां भाषण देने नहीं, सीधी बात करने आया हूं’

अजमेर (Ajme news). पुष्कर के निकट कड़ैल गांव में आयोजित रात्रि चौपाल में जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं लाई है। महिलाओं ने एक लाख रुपए के लोन को कम बताया तो सरकार ने इसे बढ़ाकर 1.50 लाख कर दिया। ब्याज घटाकर 1.5 परसेंट हो गया। इसका लाभ आपको मिलना चाहिए। मैं भाषण देने नहीं, बल्कि ग्राम विकास चौपाल के माध्यम से मैं सीधी बात करने आया हूं।

यह बोली लखपति दीदी….

प्रियंका गोस्वामी ने बताया कि समूह में जुड़ने से पहले कोई आय नहीं थी। लखपति दीदी योजना में ऋण लेकर 40 हजार रुपए से पशुपालन शुरू किया। इसके बाद 1 लाख से भैंस खरीदी। डाटा सखी के काम से सालाना 2 लाख की आमदनी हो रही है।

स्वयं के नाम से बनी पहचान

लक्ष्मी कंवर ने बताया कि 40 हजार रुपए से भैंस लेकर आमदनी शुरु की। इससे 3 लाख का फायदा हुआ है। नंदू कंवर एवं क्लस्टर मैनेजर शीतल कंवर ने बताया कि 2 से ढाई लाख कमाई हो रही है। राजपूत समाज में घर से बाहर निकलने पर पाबंदियां थी। सोलर दीदी सिमरन सैनी ने बताया कि आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। काउंसलिंग के 3 हजार भी नही थे। राजीविका से काम करने के बाद बीएड की। स्कूटी योजना में लोन मिला। सोलर दीदी के प्रशिक्षण में चयन हुआ। वह 20 से 25 माह रुपए कमा रही है। सीमा कंवर ने डेढ़ लाख कमाई होना बताया।

परंपरागत खेती से बढ़ाएं लाभ

सीएम शर्मा ने कहा कि पूर्वजों ने जमीन बचाकर रखी। हम उसे यूरिया कीटनाशक दवाओं से खराब कर रहे है। बंजर भूमि नहीं चाहिए तो ऑर्गेनिक खेती को अपनाना चाहिए। किसानों को पारंपरिक खेती से लाभ बढ़ाना चाहिए। जल्द दो हजार डेयरी बूथ खुलवाए जाएंगे। राज्य दुग्ध उत्पादन में पहले नंबर है। सरकार 5 रुपए लीटर अनुदान दे रही रही है। 10 लीटर डेयरी पर देने पर 50 रुपए अनुदान मिलता है।

पूर्ववर्ती सरकार पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सहकारिता पर ताला लगा रखा था। दो-तीन हजार से ज्यादा सदस्य नहीं बनने दिए। हम गांव में ग्राम विकास रथ चला रहे हैं। आठ विभागों को जोड़कर ग्लोबल राजस्थान एग्रोटेक मीट कराई जाएगी। इसमें किसान और उद्यमी आएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *