CM ने किया जनप्रतिनिधियों से संवाद:पंचायतों में विकास कार्यों के अनुभव सुने, अधिकारियों के हाथों मिला सम्मान

CM ने किया जनप्रतिनिधियों से संवाद:पंचायतों में विकास कार्यों के अनुभव सुने, अधिकारियों के हाथों मिला सम्मान

दौसा के भांकरी रोड स्थित टाउन हॉल में जनप्रतिनिधि संवाद का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम राज्य स्तरीय कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ा हुआ था, जिसमें मौजूद जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भाषण सुना और संवाद कार्यक्रम देखा। कार्यक्रम के दौरान कई ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने ग्राम पंचायतों में विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं अपने अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए। उन्होंने स्थानीय स्तर पर किए जा रहे विकास कार्यों तथा कार्यों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री का संदेश देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार मीणा सहित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *