हिमाचल में कल से फिर बरसेंगे बादल:23 मई तक बारिश के आसार, आज खिलेगी धूप; तापमान में 3॰C तक का आएगा उछाल

हिमाचल में कल से फिर बरसेंगे बादल:23 मई तक बारिश के आसार, आज खिलेगी धूप; तापमान में 3॰C तक का आएगा उछाल

हिमाचल प्रदेश में दो दिन की धूप के बाद कल से मौसम फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- 19 मई से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। राज्य के अधिकांश भागों में इसका असर 23 मई तक देखने को मिलेगा। इस दौरान कुछेक स्थानों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और आसमानी बिजली भी गिर सकती है। IMD ने 19 से 21 मई तक चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिला में आंधी-तूफान व आसमानी बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलाव के बाद तापमान में गिरावट आएगी। आज खिलेगी धूप, तापमान आएगा उछाल हालांकि आज पूरे प्रदेश में धूप खिलने के आसार है। इससे कई शहरों के तापमान में दो से तीन डिग्री का उछाल आ सकता है। खासकर ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी के निचले इलाकों में दिन में प्रचंड गर्मी देखने को मिलेगी। आठ शहरों का पारा 30 डिग्री पार राज्य के आठ शहरों का पारा पहले ही 30 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। ऊना का तापमान 37.4 डिग्री, सुंदरनगर का 36.6 डिग्री, कांगड़ा का 35.9 डिग्री और मंडी का 35.2 डिग्री पहुंच गया है। आज इसमें जरूरल और उछाल आएगा। मगर कल से कमी आनी शुरू होगी। मई में सामान्य से 2 फीसदी ज्यादा बरसे बादल मौसम विभाग के अनुसार- मई महीने में अब तक सामान्य से 2 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। यही वजह रही कि इस बार मई के मध्य तक भी प्रदेश में लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हुआ। आने वाले चार दिनों के दौरान भी बारिश होगी। इससे पहाड़ों पर मौसम और भी सुहावना होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *