गयाजी में बादल गरजे, तेज हवा चली, फिर झमाझम बारिश:उमस और भीषण गर्मी से मिली राहत, अगले दो दिनों तक मौसम रहेगा सामान्य

गयाजी में बादल गरजे, तेज हवा चली, फिर झमाझम बारिश:उमस और भीषण गर्मी से मिली राहत, अगले दो दिनों तक मौसम रहेगा सामान्य

गयाजी में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह-सुबह ही आसमान में काले बादल मंडराने लगे। तेज हवा चलने लगी। कुछ देर रिमझिम बारिश। फिर मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश होते ही शहर के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। कई दिनों से उमस और तपिश से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। घरों में ठंडी हवा पहुंचने लगी। शहर में करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बारिश शुरू होते ही तेजी रफ्तार पकड़ रहा बाजार ठंडा पड़ गया। सड़के सुनी ही गईं। बारिश से बचने के लिए सुरक्षित ठिकाने में दुबक गए। बाइक व साइकिल सवार पुल और दुकानों के नीचे रुक गए। राहगीर भीगते हुए सुरक्षित जगह तलाशते नजर आए। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीते कुछ दिनों से चल रही गर्म हवाएं थम गईं। मौसम सुहावना हो गया। लोगों ने घरों की छत और बालकनी में बैठकर ठंडी हवा का आनंद लेने में जुट गए। मौसम विभाग ने आंधी बारिश को लेकर जारी किया था अलर्ट मौसम विभाग ने पहले ही आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण बिहार और आसपास के इलाकों में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में धीरे-धीरे कमी देखी जा रही थी, लेकिन शुक्रवार की बारिश ने गर्मी का असर काफी हद तक कम कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों तक मौसम सामान्य बना रह सकता है। बीच-बीच में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। इस कारण लोगों को फिलहाल हीट वेव से राहत मिलने के आसार हैं। इस बार नौतपा का असर भी कमजोर दिख रहा है। बारिश का असर खेती-किसानी पर भी सकारात्मक माना जा रहा है। खासकर लंबी अवधि वाली धान की खेती करने वाले किसानों के लिए यह मौसम काफी फायदेमंद बताया जा रहा है। जिले के आसमान में अभी भी घने काले बादल डेरा डाले हुए हैं। बारिश के लिए वे आसमान में इधर उधर मचल रहे हैं। फिलहाल तेज बारिश रुकी हुई है। बूंदा बांदी हो रही है। गयाजी में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह-सुबह ही आसमान में काले बादल मंडराने लगे। तेज हवा चलने लगी। कुछ देर रिमझिम बारिश। फिर मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश होते ही शहर के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। कई दिनों से उमस और तपिश से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। घरों में ठंडी हवा पहुंचने लगी। शहर में करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बारिश शुरू होते ही तेजी रफ्तार पकड़ रहा बाजार ठंडा पड़ गया। सड़के सुनी ही गईं। बारिश से बचने के लिए सुरक्षित ठिकाने में दुबक गए। बाइक व साइकिल सवार पुल और दुकानों के नीचे रुक गए। राहगीर भीगते हुए सुरक्षित जगह तलाशते नजर आए। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीते कुछ दिनों से चल रही गर्म हवाएं थम गईं। मौसम सुहावना हो गया। लोगों ने घरों की छत और बालकनी में बैठकर ठंडी हवा का आनंद लेने में जुट गए। मौसम विभाग ने आंधी बारिश को लेकर जारी किया था अलर्ट मौसम विभाग ने पहले ही आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण बिहार और आसपास के इलाकों में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में धीरे-धीरे कमी देखी जा रही थी, लेकिन शुक्रवार की बारिश ने गर्मी का असर काफी हद तक कम कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों तक मौसम सामान्य बना रह सकता है। बीच-बीच में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। इस कारण लोगों को फिलहाल हीट वेव से राहत मिलने के आसार हैं। इस बार नौतपा का असर भी कमजोर दिख रहा है। बारिश का असर खेती-किसानी पर भी सकारात्मक माना जा रहा है। खासकर लंबी अवधि वाली धान की खेती करने वाले किसानों के लिए यह मौसम काफी फायदेमंद बताया जा रहा है। जिले के आसमान में अभी भी घने काले बादल डेरा डाले हुए हैं। बारिश के लिए वे आसमान में इधर उधर मचल रहे हैं। फिलहाल तेज बारिश रुकी हुई है। बूंदा बांदी हो रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *