बेगूसराय के नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन (NTPC) बरौनी में 16 मई से चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का आज समापन हो गया। पखवाड़ा के दौरान परियोजना परिसर, टाउनशिप और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता और सफाई अभियान आयोजित किए गए। समापन के अवसर पर परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार और स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। उन्होंने सभी से अपने घर, कार्यस्थल और आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने अपील की है कि भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और इस मुहिम को जन आंदोलन बनाएं। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के लिए निबंध लेखन और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। टाउनशिप के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन गतिविधियों का उद्देश्य विभिन्न आयु वर्गों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रचनात्मक माध्यमों से स्वच्छता के संदेश का प्रसार करना था। हाउसकीपिंग कर्मियों के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े संवाद सत्र भी आयोजित किए गए। सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग से बचने के लिए भी एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और वैकल्पिक उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। गतिविधियां स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किए गए थे। योगदान का संकल्प लिया सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने और स्वच्छ वातावरण के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सभी लोगों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने और स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर समाज के निर्माण में योगदान का संकल्प लिया। बेगूसराय के नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन (NTPC) बरौनी में 16 मई से चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का आज समापन हो गया। पखवाड़ा के दौरान परियोजना परिसर, टाउनशिप और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता और सफाई अभियान आयोजित किए गए। समापन के अवसर पर परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार और स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। उन्होंने सभी से अपने घर, कार्यस्थल और आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने अपील की है कि भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और इस मुहिम को जन आंदोलन बनाएं। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के लिए निबंध लेखन और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। टाउनशिप के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन गतिविधियों का उद्देश्य विभिन्न आयु वर्गों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रचनात्मक माध्यमों से स्वच्छता के संदेश का प्रसार करना था। हाउसकीपिंग कर्मियों के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े संवाद सत्र भी आयोजित किए गए। सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग से बचने के लिए भी एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और वैकल्पिक उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। गतिविधियां स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किए गए थे। योगदान का संकल्प लिया सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने और स्वच्छ वातावरण के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सभी लोगों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने और स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर समाज के निर्माण में योगदान का संकल्प लिया।


