दीवार विवाद को लेकर 2 भाइयों में झड़प:गोपालगंज में महिला समेत 5 घायल, 2 की हालत गंभीर

दीवार विवाद को लेकर 2 भाइयों में झड़प:गोपालगंज में महिला समेत 5 घायल, 2 की हालत गंभीर

गोपालगंज जिले में दीवार विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना कटेया थाना क्षेत्र के दर्जी पट्टी गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, यह विवाद घर की एक साझा दीवार के निर्माण को लेकर था, जिस पर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहा था। आज सुबह जब एक पक्ष ने दीवार का निर्माण शुरू किया, तो दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला शुरुआत में गाली-गलौज हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष से टुनटुन सिंह और उनकी पत्नी नीतू देवी, जबकि दूसरे पक्ष से राजेंद्र सिंह, उनकी पत्नी पानमती देवी और बेटी श्वेता कुमारी घायल हो गए। घायलों के सिर और छाती में गंभीर चोटें आई सभी घायलों को तत्काल गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों के सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। अत्यधिक खून बह जाने के कारण टुनटुन सिंह और राजेंद्र सिंह की हालत चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गोपालगंज जिले में दीवार विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना कटेया थाना क्षेत्र के दर्जी पट्टी गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, यह विवाद घर की एक साझा दीवार के निर्माण को लेकर था, जिस पर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहा था। आज सुबह जब एक पक्ष ने दीवार का निर्माण शुरू किया, तो दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला शुरुआत में गाली-गलौज हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष से टुनटुन सिंह और उनकी पत्नी नीतू देवी, जबकि दूसरे पक्ष से राजेंद्र सिंह, उनकी पत्नी पानमती देवी और बेटी श्वेता कुमारी घायल हो गए। घायलों के सिर और छाती में गंभीर चोटें आई सभी घायलों को तत्काल गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों के सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। अत्यधिक खून बह जाने के कारण टुनटुन सिंह और राजेंद्र सिंह की हालत चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *