CJP आंदोलन के बाद अभिनेता इमरान खान पर पुलिस का बड़ा एक्शन, FIR हुई दर्ज, लगी 223, 126(2) की धाराएं

CJP आंदोलन के बाद अभिनेता इमरान खान पर पुलिस का बड़ा एक्शन, FIR हुई दर्ज, लगी 223, 126(2) की धाराएं

Imran khan against filed FIR after Detained: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) एक्सरसाइज विवाद के समर्थन में मुंबई में भी आंदोलन हुए। अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन के बाद अभिनेता इमरान खान (Imran Khan) और अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद उन्हें छोड़ भी दिया,लेकिन अब पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है और इमरान खान के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह पूरा विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया गया था।

इमरान खान के खिलाफ FIR हुई दर्ज

IANS के अनुसार, पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबित, इस मामले में खुद पुलिसकर्मियों की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें धारा 223 (सरकारी आदेश न मानना), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), 189(2), 189(3) और 189(5) (गैर-कानूनी रूप से इकट्ठा होना) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, शनिवार को हुए इस प्रदर्शन के दौरान मुंबई भर से 400 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया था।

पुलिस वैन के अंदर से इमरान खान ने शेयर की तस्वीर

हिरासत में लिए जाने के दौरान अभिनेता इमरान खान का अंदाज काफी चर्चा में रहा। पुलिस वैन के अंदर से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ‘डेल्ही बेली’ फेम एक्टर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूँ।”

इसके अलावा सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वे पुलिसकर्मियों को ‘जय हिंद’ कहते हुए नजर आए। एक अन्य क्लिप में अपनी हिरासत के बारे में बात करते हुए इमरान ने कहा, “मुझे सच में नहीं पता कि मुझे यहां क्यों लाया गया है। पुलिस ने हम सभी को सड़कों से उठाया और वैन में बैठने के लिए कह दिया।”

इमरान ने बताया कि पुलिस ने उन्हें और अन्य प्रदर्शनकारियों को रिहा करने से पहले लगभग दो घंटे तक वैन में शहरभर में घुमाया। वैन में बैठने से पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने साफ किया था कि उनकी कोई व्यक्तिगत मांग नहीं है और वे यहां किसी संगठन के प्रतिनिधि के तौर पर नहीं, बल्कि सिर्फ मुंबई के एक आम नागरिक के रूप में शामिल होने आए हैं।

लेखा वाशिंगटन और जैन मैरी खान भी थीं साथ

इस प्रदर्शन के दौरान अभिनेता इमरान खान अकेली जानी-मानी हस्ती नहीं थे। उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन और कजिन जैन मैरी खान को भी अगस्त क्रांति मैदान से हिरासत में लिया गया था। गिरफ्तारी और हिरासत के दौरान लेखा और जैन दोनों ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए लगातार पुलिस वैन से अपने फैंस को अपडेट्स दिए, जो इंटरनेट पर काफी वायरल हुए। बहरहाल, पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *