75 साल के बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या:24 घंटे में दूसरी वारदात, मुर्गियों की रखवाली को गए थे; पुलिस जांच में जुटी

75 साल के बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या:24 घंटे में दूसरी वारदात, मुर्गियों की रखवाली को गए थे; पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम जनता में दहशत का माहौल है। महज 24 घंटे के अंदर जिले में हत्या की यह दूसरी सनसनीखेज वारदात सामने आई है।ताजा मामला असोथर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सातौंभीत गांव के गड़रियन पुरवा का है, जहां 75 वर्षीय वृद्ध सीताराम पाल की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी।बुजुर्ग का लहूलुहान शव रविवार के दिन उनके घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक ट्यूबवेल पर चारपाई पर पड़ा मिला। ​ट्यूबवेल पर सोते समय हुई वारदात परिजनों ने जानकारी दी कि सीताराम पाल शनिवार रात हमेशा की तरह घर से कुछ दूरी पर बने अपने नलकूप पर सोने गए थे।उन्होंने वहां कुछ मुर्गियां भी पाल रखी थीं, जिनकी देखरेख के लिए वह रात में वहीं रुकते थे।जब वह रविवार सुबह तक घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे जब ग्रामीण नलकूप की तरफ पहुंचे,तो उन्होंने सीताराम पाल का शव चारपाई पर खून से लथपथ हालत में देखा। शरीर पर गहरे घाव के निशान देखकर पुलिस ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने चाकू या किसी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या की है। ​परिवार में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और क्षेत्राधिकारी (CO) दुर्गेशदीप भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया।पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया है। ​मृतक के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के मुताबिक,सीताराम पाल की पत्नी शिव दुलारी का निधन चार साल पहले हो चुका है। बुजुर्ग के चार पुत्र—कृष्णपाल,हरीपाल,रुद्रपाल,रजोल और आकाश हैं, जिनकी शादी हो चुकी है,जबकि दो पुत्रियां आशा और निराशा अभी अविवाहित हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात हत्यारों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *