कलेक्टर बंगले में निकला रसेल वाइपर सांप:घर के दरवाजे के पास मिला, वन रक्षक ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

कलेक्टर बंगले में निकला रसेल वाइपर सांप:घर के दरवाजे के पास मिला, वन रक्षक ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय के बंगले में शनिवार देर रात रसेल वाइपर सांप निकला। सांप दिखाई देने पर कलेक्टर ने चौकीदारों को बुलाया और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद वनरक्षक दीपेश प्रजापति मौके पर पहुंचे और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। गलमे के पास दिखा रसेल वाइपर कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने बताया कि रात में कमरे से बाहर निकलने पर उन्हें गेट से थोड़ी दूरी पर एक गमले के पास सांप दिखाई दिया। शुरुआत में उन्हें लगा कि यह अजगर है। उन्होंने सांप की तस्वीर लेकर स्नेक कैचर अमर सिंह लोधी को भेजी। अमर सिंह ने तस्वीर देखकर बताया कि सांप अजगर नहीं, बल्कि रसेल वाइपर है। इसके बाद कलेक्टर ने डीएफओ राजाराम परमार को सूचना दी। डीएफओ के निर्देश पर वनरक्षक दीपेश प्रजापति बंगले पर पहुंचे और सांप को सुरक्षित पकड़ा। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। रसेल वाइपर 130-250mg जहर निकलता है रसेल वाइपर एक विषैला सांप है। इसके एक बार काटने पर 130 से 250 मिलीग्राम तक जहर निकलता है, जो जानलेवा है। इसकी एक या दो बूंद ही खून को तुरंत जमाने और गंभीर नुकसान पहुंचाने के लिए काफी होती है। इसके काटने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए ऐसी स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता लेना जरूरी है। इस सांप के जहर को हेमोटॉक्सिन कहते हैं। यह शरीर में जाते ही खून का थक्का जमा देता है, जिससे नसें जाम हो जाती हैं। इससे किडनी या दिल काम करना बंद कर सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *