समस्तीपुर के बिशनपुर इलाके में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुरकुरे खरीदने जा रहे छह साल के बच्चे को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बच्चे का सिर फट गया। टक्कर के बाद ड्राइवर स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस की डायल 112 की टीम ने घायल बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल बच्चे की पहचान बिशनपुर वार्ड 10 निवासी जीवछ पासवान के पुत्र ननथी कुमार (6) के रूप में हुई है। ननथी कुमार के चार भाई और तीन बहनें हैं, और उनके पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। घटना उस समय हुई, जब ननथी कुरकुरे लेने के लिए दुकान जा रहा था और सड़क पार कर रहा था। ड्राइवर अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हुआ तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक ड्राइवर अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो चुका था। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर वसीम अख्तर ने बच्चे का इलाज शुरू किया। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे का सिर फटा हुआ है और उसमें कई टांके लगे हैं। उसका सीटी स्कैन कराया जा रहा है, जिसके बाद उचित उपचार शुरू किया जाएगा। फिलहाल, बच्चे को आवश्यक दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। बच्चे की मां अनीता देवी ने बताया कि उनके पति काम पर गए हुए थे। उनका बेटा कुरकुरे लेने दुकान जा रहा था, तभी दलसिंहसराय से बिशनपुर की ओर आ रही स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उनका बेटा सड़क पर गिर गया और उसका सिर फट गया। घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से भाग गया। वही इस घटना को लेकर मुफस्सिल थाने में कार्यरत 112 पुलिस टीम की पदाधिकारी सुरेंद्र झा ने बताया घायल बच्चे के परिजनों की ओर से मुफस्सिल थाने में लिखित आवेदन दी जाती है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर के बिशनपुर इलाके में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुरकुरे खरीदने जा रहे छह साल के बच्चे को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बच्चे का सिर फट गया। टक्कर के बाद ड्राइवर स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस की डायल 112 की टीम ने घायल बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल बच्चे की पहचान बिशनपुर वार्ड 10 निवासी जीवछ पासवान के पुत्र ननथी कुमार (6) के रूप में हुई है। ननथी कुमार के चार भाई और तीन बहनें हैं, और उनके पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। घटना उस समय हुई, जब ननथी कुरकुरे लेने के लिए दुकान जा रहा था और सड़क पार कर रहा था। ड्राइवर अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हुआ तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक ड्राइवर अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो चुका था। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर वसीम अख्तर ने बच्चे का इलाज शुरू किया। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे का सिर फटा हुआ है और उसमें कई टांके लगे हैं। उसका सीटी स्कैन कराया जा रहा है, जिसके बाद उचित उपचार शुरू किया जाएगा। फिलहाल, बच्चे को आवश्यक दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। बच्चे की मां अनीता देवी ने बताया कि उनके पति काम पर गए हुए थे। उनका बेटा कुरकुरे लेने दुकान जा रहा था, तभी दलसिंहसराय से बिशनपुर की ओर आ रही स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उनका बेटा सड़क पर गिर गया और उसका सिर फट गया। घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से भाग गया। वही इस घटना को लेकर मुफस्सिल थाने में कार्यरत 112 पुलिस टीम की पदाधिकारी सुरेंद्र झा ने बताया घायल बच्चे के परिजनों की ओर से मुफस्सिल थाने में लिखित आवेदन दी जाती है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


