समस्तीपुर में करंट लगने से बच्चे की मौत:खेलने के दौरान बिजली के तार को पकड़ा, झटका लगते ही जमीन पर गिरा; परिजन भोज खाने गए थे

समस्तीपुर में करंट लगने से बच्चे की मौत:खेलने के दौरान बिजली के तार को पकड़ा, झटका लगते ही जमीन पर गिरा; परिजन भोज खाने गए थे

समस्तीपुर में करंट लगने से 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। बिजली के खुले तार के संपर्क में आने से हादसा हुआ है। तीसरी क्लास में पढ़ता था। मृतक की पहचान सौरभ कुमार के तौर पर हुई है। घटना शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के गर्मियां गांव की है। चचेरा भाई सुभाष राम ने बताया कि पड़ोसी में शादी समारोह को लेकर भोज का आयोजन था। परिवार के सदस्य भोज खाने के लिए गए हुए थे। बच्चों के साथ सौरभ घर में ही खेल रहा था। इस दौरान घर के छप्पर में लटक रहे तार को उसने पकड़ लिया। भोज खाकर लौटने पर देखा कि हाथ में तार सटा हुआ है। वह जमीन पर पड़ा हुआ था। आनन-फानन में गांव के ही एक डॉक्टर के पास लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची।
जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में शिवाजी नगर थानाध्यक्ष मौसम कुमारी ने कहा कि करंट लगने से बच्चे की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। छानबीन की जा रही है। समस्तीपुर में करंट लगने से 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। बिजली के खुले तार के संपर्क में आने से हादसा हुआ है। तीसरी क्लास में पढ़ता था। मृतक की पहचान सौरभ कुमार के तौर पर हुई है। घटना शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के गर्मियां गांव की है। चचेरा भाई सुभाष राम ने बताया कि पड़ोसी में शादी समारोह को लेकर भोज का आयोजन था। परिवार के सदस्य भोज खाने के लिए गए हुए थे। बच्चों के साथ सौरभ घर में ही खेल रहा था। इस दौरान घर के छप्पर में लटक रहे तार को उसने पकड़ लिया। भोज खाकर लौटने पर देखा कि हाथ में तार सटा हुआ है। वह जमीन पर पड़ा हुआ था। आनन-फानन में गांव के ही एक डॉक्टर के पास लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची।
जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में शिवाजी नगर थानाध्यक्ष मौसम कुमारी ने कहा कि करंट लगने से बच्चे की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *