मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 2 जून को पूर्णिया आएंगे:सीएम बनने के बाद जिले का पहला दौरा होगा; सहयोग शिविर में शामिल होंगे, जनसभा भी करेंगे

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 2 जून को पूर्णिया आएंगे:सीएम बनने के बाद जिले का पहला दौरा होगा; सहयोग शिविर में शामिल होंगे, जनसभा भी करेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आगामी 2 जून को पूर्णिया दौरे पर आएंगे। सीएम बनने के बाद ये उनका पहला दौरा है। वे यहां सहयोग शिविर में शामिल होंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वीआईपी मूवमेंट को लेकर प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। प्रभारी डीएम सह डीडीसी अंजनी कुमार ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक भी की है। इसमें सहयोग शिविर की तैयारियों से लेकर आम लोगों की सुविधाओं और लंबित मामलों के निबटाने तक हर बिंदु पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा, प्रोटोकॉल और कार्यक्रम स्थल की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। जिला प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है ताकि 2 जून का सहयोग शिविर पूरी तरह व्यवस्थित और सफल तरीके से आयोजित हो। प्रभारी डीएम ने अधिकारियों को दिया निर्देश प्रभारी डीएम ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि सहयोग शिविर में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठने की व्यवस्था, साफ पेयजल, छाया, काउंटर व्यवस्था और जरूरी सुविधाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, इसलिए सभी विभाग समन्वय बनाकर काम करें। ये निर्देश दिया गया है कि 1 जून तक संबंधित पंचायतों से प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार निबटारा कर लिया जाए। ताकि शिविर में पहुंचने वाले लोगों को मौके पर लाभ मिले और लंबित मामलों का समाधान हो सके। साथ ही मानवाधिकार आयोग से जुड़े मामलों, सीपी ग्राम, जेपी सम्मान, आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदनों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा न्यायालय से संबंधित मामलों, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, कब्रिस्तान घेराबंदी और विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई है। प्रभारी डीएम अंजनि कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यालय पटना से मिले लेटर और न्यायालय से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निबटारा किया जाए। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग तय समय सीमा के भीतर काम पूरा करें। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आगामी 2 जून को पूर्णिया दौरे पर आएंगे। सीएम बनने के बाद ये उनका पहला दौरा है। वे यहां सहयोग शिविर में शामिल होंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वीआईपी मूवमेंट को लेकर प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। प्रभारी डीएम सह डीडीसी अंजनी कुमार ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक भी की है। इसमें सहयोग शिविर की तैयारियों से लेकर आम लोगों की सुविधाओं और लंबित मामलों के निबटाने तक हर बिंदु पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा, प्रोटोकॉल और कार्यक्रम स्थल की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। जिला प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है ताकि 2 जून का सहयोग शिविर पूरी तरह व्यवस्थित और सफल तरीके से आयोजित हो। प्रभारी डीएम ने अधिकारियों को दिया निर्देश प्रभारी डीएम ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि सहयोग शिविर में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठने की व्यवस्था, साफ पेयजल, छाया, काउंटर व्यवस्था और जरूरी सुविधाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, इसलिए सभी विभाग समन्वय बनाकर काम करें। ये निर्देश दिया गया है कि 1 जून तक संबंधित पंचायतों से प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार निबटारा कर लिया जाए। ताकि शिविर में पहुंचने वाले लोगों को मौके पर लाभ मिले और लंबित मामलों का समाधान हो सके। साथ ही मानवाधिकार आयोग से जुड़े मामलों, सीपी ग्राम, जेपी सम्मान, आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदनों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा न्यायालय से संबंधित मामलों, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, कब्रिस्तान घेराबंदी और विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई है। प्रभारी डीएम अंजनि कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यालय पटना से मिले लेटर और न्यायालय से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निबटारा किया जाए। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग तय समय सीमा के भीतर काम पूरा करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *