मिर्जापुर की छानबे (आरक्षित) विधानसभा सीट पर अपना दल (सोनेलाल) की विधायक रिंकी कोल को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 57% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि अपना दल (सोनेलाल) में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद रिंकी कोल हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद समाजवादी पार्टी की है। दूसरे नंबर पर भाजपा, तीसरे नंबर पर अपना दल एस है, जबकि चौथे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो अपना दल (सोनेलाल) में पहली पसंद रिंकी कोल हैं। उन्हें 87% लोगों ने पसंद किया है। उनके बाद गरिमा कोल को 4 प्रतिशत, जग प्रकाश कोल को 3 प्रतिशत और अन्य उम्मीदवारों को 6 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। समाजवादी पार्टी की ओर से कीर्ति कोल 85 प्रतिशत समर्थन के साथ सबसे आगे हैं। राजनरायन निराला को 3 प्रतिशत और अन्य उम्मीदवारों को 12 प्रतिशत लोगों ने प्राथमिकता दी। भाजपा के संभावित उम्मीदवारों में राजाराम सरोज को 27 प्रतिशत, मनीराम कोल को 24 प्रतिशत और सुरेंद्र कोल को 11 प्रतिशत समर्थन मिला। 38 प्रतिशत लोगों ने अन्य उम्मीदवारों को पसंद किया। बहुजन समाज पार्टी में धनेश्वर गौतम 64 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहे, जबकि शशिभूषण को 28 प्रतिशत और अन्य उम्मीदवारों को 8 प्रतिशत समर्थन मिला।


