IPL 2026 में लीग स्टेज के अब सिर्फ 4 मैच बचे हैं। गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हरा दिया। इसके साथ ही चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली मुंबई और लखनऊ के बाद तीसरी टीम बन गई है। उसके 14 मैच में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट्स हैं। दूसरी ओर गुजरात ने जीत के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर अपनी पोजिशन मजबूत कर ली है। उसके 14 मैच में 9 जीत के साथ 18 अंक है। टॉप-2 में जाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद को आज के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स को बहुत बड़े मार्जिन से हराना होगा। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति… सभी टीमों का समीकरण बेंगलुरु टॉप पर कायम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 पॉइंट्स और +1.065 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और उसका क्वालिफायर-1 खेलना लगभग तय माना जा रहा है। RCB का आखिरी लीग मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद से है। गुजरात की टॉप-2 में जगह मजबूत
चेन्नई पर जीत के साथ गुजरात टाइटंस के 13 मैचों में 16 पॉइंट्स हो गए हैं। टीम +0.400 के मजबूत नेट रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बरकरार है। इस बड़ी जीत से गुजरात ने टॉप-2 में फिनिश कर क्वालिफायर-1 खेलने की अपनी उम्मीदों को बेहद मजबूत कर लिया है। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद के 13 मैच में 8 जीत के साथ 16 अंक है। बेंगुलरु के खिलाफ आखिरी मुकाबला जीतकर वह 18 अंक तक पहुंच सकती है, लेकिन उसका नेट रन रेट बेंगलुरु और गुजरात से काफी पीछे है। क्वालिफायर-1 खेलने के लिए उसे रिकॉर्ड जीत दर्ज करनी होगी। पंजाब और कोलकाता की उम्मीदें बरकरार
पंजाब किंग्स (13 अंक) और कोलकाता नाइट राइडर्स (13 अंक) के साथ पांचवें और छठे स्थान पर मौजूद हैं। चेन्नई के बाहर होने से इन दोनों टीमों की प्लेऑफ की रेस और दिलचस्प हो गई है। दोनों टीमों को अपने आखिरी मैचों में न सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि राजस्थान रॉयल्स की हार की दुआ भी करनी होगी। राजस्थान रॉयल्स जीती तो प्लेऑफ खेलेगी
राजस्थान 13 मैचों में 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। उसके लिए प्लेऑफ का समीकरण सीधा है। उसे 24 मई को होने वाले अपने आखिरी लीग मैच में जीत दर्ज करनी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत उसे सीधे प्लेऑफ में पहुंचा देगी। दिल्ली के चांस काफी कम
दिल्ली कैपिटल्स 13 मैच में 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है। टीम का नेट रनरेट (-0.871) काफी खराब है। दिल्ली को कोलकाता के खिलाफ जीत के साथ राजस्थान, पंजाब की बहुत बड़ी हार की उम्मीद करनी होगी। मुंबई, चेन्नई और लखनऊ बाहर
मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। चेन्नई अपने सभी 14 मैच खेल चुकी है। मुंबई और लखनऊ के 13-13 मैच में बराबर 8 अंक है। मुंबई पॉइंट्स टेबल में नौवें, जबकि लखनऊ सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। मुंबई 24 मई को राजस्थान से अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी, जबकि लखनऊ 23 मई को पंजाब के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… साई सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप
गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके 14 मैचों में 638 रन हो गए हैं। दूसरे नंबर पर गुजरात के ही कप्तान शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 13 मैच में 616 रन है। तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने 13 मैच में 579 रन बनाए हैं। भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप
गेंदबाजी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा चेन्नई के खिलाफ मैच में 3 विकेट चटकाए। अब वे 14 मैच में 24 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर है। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 14 मैच में 21 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
चेन्नई प्लेऑफ से बाहर होने वाली तीसरी टीम:गुजरात का क्वालिफायर-1 खेलना लगभग पक्का; सुदर्शन टॉप स्कोरर बने


