किशनगंज पुलिस कैंप के प्रभारी पर भ्रष्टाचार के आरोप:जब्त वाहनों को नियम विरुद्ध छोड़ने की शिकायत, जांच कर होगी कार्रवाई

किशनगंज पुलिस कैंप के प्रभारी पर भ्रष्टाचार के आरोप:जब्त वाहनों को नियम विरुद्ध छोड़ने की शिकायत, जांच कर होगी कार्रवाई

किशनगंज के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र स्थित छत्तरगाछ पुलिस कैंप के प्रभारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। पोठिया थाना क्षेत्र के गलगलियापुल निवासी अनवर आलम ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर शिकायत की है कि कैंप प्रभारी द्वारा जब्त वाहनों को नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध रूप से छोड़ा जा रहा है, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है। अनवर आलम ने अपनी शिकायत में बताया कि थाना ज्ञापांक-314/2026 (दिनांक 18 फरवरी 2026) के तहत जब्त एक नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर बिना खनन विभाग या परिवहन विभाग (DTO) का जुर्माना वसूले ही मुक्त कर दिया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह सीधा राजस्व नुकसान और नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। DTO की अनुमति के बिना ट्रैक्टर को किया रिलीज इसी प्रकार, थाना ज्ञापांक-313/2026 के अंतर्गत जब्त स्वराज ट्रैक्टर (BR-37GB-0545) के मामले में खनन विभाग द्वारा जुर्माना वसूलने के बाद 2 मार्च 2026 को परिवहन विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया था। नियमानुसार, DTO की अनुमति के बिना वाहन को मुक्त नहीं किया जाना चाहिए था, लेकिन कैंप प्रभारी ने ट्रैक्टर को रिलीज कर दिया। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि कैंप प्रभारी द्वारा कुल 20 से 25 वाहनों को जब्त किया गया था, जिनमें से अधिकांश को वैधानिक प्रक्रिया पूरी किए बिना ही छोड़ दिया गया है। आरोपों की पुष्टि के लिए शिकायतकर्ता ने जीपीएस आधारित फोटो साक्ष्य भी सौंपे हैं। इन तस्वीरों में 24 अप्रैल 2026 को जब्ती स्थल पर वाहन अनुपस्थित दिख रहे हैं, जबकि अन्य तस्वीरों में वही वाहन निजी स्थानों पर संचालित होते नजर आ रहे हैं। जांच कर की जाएगी उचित कार्रवाई इस पूरे मामले को व्यापक अनियमितता और संभावित भ्रष्टाचार की ओर संकेत माना जा रहा है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार और जिलाधिकारी विशाल राज से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। जिलाधिकारी विशाल राज ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। किशनगंज के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र स्थित छत्तरगाछ पुलिस कैंप के प्रभारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। पोठिया थाना क्षेत्र के गलगलियापुल निवासी अनवर आलम ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर शिकायत की है कि कैंप प्रभारी द्वारा जब्त वाहनों को नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध रूप से छोड़ा जा रहा है, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है। अनवर आलम ने अपनी शिकायत में बताया कि थाना ज्ञापांक-314/2026 (दिनांक 18 फरवरी 2026) के तहत जब्त एक नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर बिना खनन विभाग या परिवहन विभाग (DTO) का जुर्माना वसूले ही मुक्त कर दिया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह सीधा राजस्व नुकसान और नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। DTO की अनुमति के बिना ट्रैक्टर को किया रिलीज इसी प्रकार, थाना ज्ञापांक-313/2026 के अंतर्गत जब्त स्वराज ट्रैक्टर (BR-37GB-0545) के मामले में खनन विभाग द्वारा जुर्माना वसूलने के बाद 2 मार्च 2026 को परिवहन विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया था। नियमानुसार, DTO की अनुमति के बिना वाहन को मुक्त नहीं किया जाना चाहिए था, लेकिन कैंप प्रभारी ने ट्रैक्टर को रिलीज कर दिया। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि कैंप प्रभारी द्वारा कुल 20 से 25 वाहनों को जब्त किया गया था, जिनमें से अधिकांश को वैधानिक प्रक्रिया पूरी किए बिना ही छोड़ दिया गया है। आरोपों की पुष्टि के लिए शिकायतकर्ता ने जीपीएस आधारित फोटो साक्ष्य भी सौंपे हैं। इन तस्वीरों में 24 अप्रैल 2026 को जब्ती स्थल पर वाहन अनुपस्थित दिख रहे हैं, जबकि अन्य तस्वीरों में वही वाहन निजी स्थानों पर संचालित होते नजर आ रहे हैं। जांच कर की जाएगी उचित कार्रवाई इस पूरे मामले को व्यापक अनियमितता और संभावित भ्रष्टाचार की ओर संकेत माना जा रहा है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार और जिलाधिकारी विशाल राज से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। जिलाधिकारी विशाल राज ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *