ग्वालियर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचने के आसार:बादल छंटने और गर्म हवाओं से बढ़ी गर्मी, दो दिनों तक लू जैसे हालात

ग्वालियर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचने के आसार:बादल छंटने और गर्म हवाओं से बढ़ी गर्मी, दो दिनों तक लू जैसे हालात

ग्वालियर में गर्मी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। पिछले कुछ दिनों की हल्की राहत अब खत्म हो गई है। बादल छंटने और राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण दिन और रात दोनों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना जताई है। सुबह से ही तेज गर्मी का असर
रविवार सुबह से ही शहर में तेज गर्मी महसूस की गई। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शुक्रवार से 1.1 डिग्री ज्यादा था। गर्म हवाओं से बढ़ी परेशानी
पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। सुबह आर्द्रता 62 प्रतिशत दर्ज की गई, जो सामान्य से अधिक रही। शाम तक यह घटकर 35 प्रतिशत रह गई, जिससे उमस बढ़ गई। बाजारों में दिन के समय सन्नाटा
तेज धूप के कारण दोपहर में बाजारों और सड़कों पर भीड़ कम नजर आ रही है। लोग छाता, गमछा और पानी की बोतल लेकर बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने और लू जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई है। लोगों को सावधानी बरतने और अधिक पानी पीने की सलाह दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *