पीयूसी नहीं मिलने पर चालान काटे:मक्सी चौराहे पर ट्रैफिक विभाग की सख्ती, खुले बटन पर चालकों को दी समझाइश

पीयूसी नहीं मिलने पर चालान काटे:मक्सी चौराहे पर ट्रैफिक विभाग की सख्ती, खुले बटन पर चालकों को दी समझाइश

देवास में कलेक्टर के निर्देश पर ट्रैफिक विभाग ने मक्सी चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। गुरुवार को हुए इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए यात्री बसों सहित अन्य वाहनों की सघन जांच की गई। टीम ने देवास से मक्सी जाने वाले और मक्सी की ओर से आने वाले वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान कई वाहनों में पीयूसी (प्रदूषण प्रमाण पत्र) नहीं मिला, जिसके बाद उन पर चालानी कार्रवाई की गई। खुले बटन देखकर चालक को टोका अभियान के दौरान बस चालकों और परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। उन्हें निर्धारित वर्दी पहनने और सुरक्षित तरीके से बस संचालन करने के निर्देश भी दिए गए। ट्रैफिक थाना प्रभारी पवन बागड़ी अपनी टीम के साथ अभियान में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने एक बस चालक की वर्दी के खुले बटन देखकर खुद उन्हें बंद करवाया और चालक को अनुशासन व नियमों का पालन करने की हिदायत दी। ट्रैफिक विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इसी तरह के अभियान चलाकर यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *