ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नैचर गिरफ्तार:पैर में गोली लगने से घायल, दूसरा साथी फरार; कई मामले दर्ज

ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नैचर गिरफ्तार:पैर में गोली लगने से घायल, दूसरा साथी फरार; कई मामले दर्ज

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक शातिर चेन स्नैचर को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, बीटा-2 थाना पुलिस टीम ओमेक्स गोलचक्कर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक अपाचे मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। उसकी पहचान सोनू श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जो वर्तमान में भंगेल क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और लूटी गई सोने की चेन बरामद की है। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार बदमाश एक शातिर अपराधी है। उसने बीते 11 अप्रैल को जगतफार्म मार्केट से एक महिला से चेन लूटी थी। अभियुक्त पर गैंगस्टर एक्ट सहित चोरी और लूट के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। फरार हुए दूसरे बदमाश की तलाश में पुलिस द्वारा कॉम्बिंग की जा रही है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि यह शातिर किस्म का लुटेरा है। इसने कुछ दिन पहले ग्रेटर नोएडा के जगतफार्म मार्केट से एक महिला की चेन लूटी थी। अभियुक्त पर करीब एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके दूसरे साथी को पकड़ने के लिए कॉम्बिंग कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन लुटेरों के साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *