CG Suicide Case: 50 लाख देने के बाद भी जारी रहा अत्याचार, पत्नी ने बैट से पीटा, विंग कमांडर सुसाइड मामले में केस दर्ज

CG Suicide Case: 50 लाख देने के बाद भी जारी रहा अत्याचार, पत्नी ने बैट से पीटा, विंग कमांडर सुसाइड मामले में केस दर्ज

CG Suicide Case: रायपुर के तेलीबांधा इलाके में विंग कमांडर ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना के चलते खुदकुशी की थी। इस मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक के परिजनों ने महिला द्वारा प्रताड़ित करने के सबूत पेश किए। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।

2014 में हुआ था प्रेम विवाह

उल्लेखनीय है कि 11 मार्च को विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर विपुल यादव ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उनकी पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव उनसे कुछ समय से अलग रह रही थी। विंग कमाण्डर के पिता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे विपुल यादव और अर्जिता श्रीवास्तव का 2014 में प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही अर्जिता के द्वारा विपुल को लगातार उत्पीड़न और अपमान कर रही थी। गंभीर और भावत्मक पीड़ा पहुंचाने से उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली।

पैसे लेने के बाद भी करती थी अपमानित

मृतक के पिता राजबहादुर यादव ने शिकायत की थी कि अर्जिता मृतक विपुल को लगातार प्रताड़ित कर रही थी। बार-बार अपमानित करना, क्रिकेट बैट से पीटने के भी सबूत मिले हैं। उनके परिजनों को भी अपमानजनक मैसेज करती थी। बैंगलुरू में प्रापर्टी खरीदने के लिए अर्जित अपने पति विपुल से 50 लाख मांग रही थी। मजबूर होकर विपुल के पिता ने 50 लाख दिए। इसके बाद भी वह विपुल और उसके परिवार वालों का अपमान करती थी।

खुदकुशी से पहले भी कई बार पत्नी को कॉल किया

खुदकुशी से पहले भी कई बार अर्जिता को कॉल किया गया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके अलावा अर्जिता द्वारा विपुल को उसके घर-परिवार व मित्रों से अलग करने आदि के चलते उसे काफी मानसिक आघत पहुंचा। इसके चलते उसे खुदकुशी करनी पड़ी। तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी अर्जिता के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

जहां सज रही थी सेज, वहीं बिछ गई चिता, इस बात से आहत होकर युवती ने दी अपनी जान- जशपुर जिले के पत्थलगांव के समीपस्थ ग्राम सुखरापारा के कठरापारा से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शादी की तैयारियों के बीच एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव सहित आसपास के इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है, जिस घर में एक दो दिनों मे शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अचानक मातम पसर गया… पूरी खबर पढ़े

ढाई माह पूर्व की लव मैरिज, पति लौटा तो गले से लिपटकर रोई, फिर कमरे में जाकर लगा ली फांसी- कोतवाली क्षेत्र के केपी बतासबहरी में रविवार की शाम को 19 वर्षीय एक नवविवाहिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या (Commits suicide) कर ली। आत्महत्या करने से पूर्व नवविवाहिता ने पति को फोन कर घर बुलाया और गले से लिपटकर रोई थी… पूरी खबर पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *