केवल ढिल्लों के प्रधान बनने पर बरनाला में जश्न:BJP कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू, पटाखे चलाकर मनाई खुशी; कहा- और मजबूत होगी पार्टी

केवल ढिल्लों के प्रधान बनने पर बरनाला में जश्न:BJP कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू, पटाखे चलाकर मनाई खुशी; कहा- और मजबूत होगी पार्टी

पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रधान केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति पर बरनाला में आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता बरनाला रेलवे स्टेशन के पास इकट्ठा हुए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। उन्होंने ढोल की थाप पर जमकर भांगड़ा किया और पटाखे चलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। पंजाब भाजपा को नई मजबूती मिली इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम प्रीतम जिंदल, सुभाष मकड़ा और राजू चौधरी ने संयुक्त रूप से बयान दिया। उन्होंने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों के कमान संभालने से पूरी पंजाब भाजपा को नई मजबूती मिली है। विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड सीटें जीतेगी पार्टी नेताओं ने ढिल्लों को एक मेहनती और जमीन से जुड़ा नेता बताते हुए पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी और आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड सीटें जीतकर पंजाब में नया इतिहास रचेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *