सुपौल जिले के सरायगढ़ भपटियाही थाना क्षेत्र में एक शोरूम संचालक और उसके पूर्व मैनेजर के बीच विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को कथित घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पूर्व मैनेजर राहुल कुमार ने शंकर मोटर्स के मालिक संतोष कुमार सुमन पर गोली चलाने, वेतन रोकने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। सहरसा जिले के शाहपुर निवासी राहुल कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि वह पिछले करीब तीन वर्षों से शंकर मोटर्स में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। उसके अनुसार, पिछले एक साल से उसका और उसके छोटे भाई का वेतन नहीं दिया जा रहा था। वेतन मांगने पर मालिक संतोष कुमार सुमन कथित रूप से टालमटोल करते थे और एकमुश्त भुगतान की बात कहते थे। पैसे गबन करने का झूठा आरोप लगाया गया राहुल ने आरोप लगाया कि जब उसने वेतन की मांग तेज की तो उस पर पैसे गबन करने का झूठा आरोप लगाया गया। साथ ही उसके रिश्तेदारों और परिवार वालों को फोन कर बदनाम करने की कोशिश की गई। आवेदन के अनुसार, 12 मई 2026 की शाम करीब 7 बजे उसे हिसाब-किताब मिलाने के लिए शोरूम बुलाया गया। राहुल का कहना है कि हिसाब समझाने के बाद जब वह बाहर निकल रहा था, तभी उसके ऊपर फायरिंग की गई, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। शोरूम में लाकर कर्मचारियों एवं ग्राहकों को डराते-धमकाते आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि शोरूम मालिक अपनी पत्नी के नाम पर लाइसेंसी पिस्तौल रखते हैं और उसे शोरूम में लाकर कर्मचारियों एवं ग्राहकों को डराते-धमकाते हैं। राहुल ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि सुपौल डीएम-एसपी, श्रम न्यायालय और मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेजी गई है। इधर, मंगलवार की सुबह भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है, जांच में पता चला है कि एक सख्श की पत्नी के नाम से लाइसेंसी गन है और दूसरे के पास टॉय गन है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। सुपौल जिले के सरायगढ़ भपटियाही थाना क्षेत्र में एक शोरूम संचालक और उसके पूर्व मैनेजर के बीच विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को कथित घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पूर्व मैनेजर राहुल कुमार ने शंकर मोटर्स के मालिक संतोष कुमार सुमन पर गोली चलाने, वेतन रोकने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। सहरसा जिले के शाहपुर निवासी राहुल कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि वह पिछले करीब तीन वर्षों से शंकर मोटर्स में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। उसके अनुसार, पिछले एक साल से उसका और उसके छोटे भाई का वेतन नहीं दिया जा रहा था। वेतन मांगने पर मालिक संतोष कुमार सुमन कथित रूप से टालमटोल करते थे और एकमुश्त भुगतान की बात कहते थे। पैसे गबन करने का झूठा आरोप लगाया गया राहुल ने आरोप लगाया कि जब उसने वेतन की मांग तेज की तो उस पर पैसे गबन करने का झूठा आरोप लगाया गया। साथ ही उसके रिश्तेदारों और परिवार वालों को फोन कर बदनाम करने की कोशिश की गई। आवेदन के अनुसार, 12 मई 2026 की शाम करीब 7 बजे उसे हिसाब-किताब मिलाने के लिए शोरूम बुलाया गया। राहुल का कहना है कि हिसाब समझाने के बाद जब वह बाहर निकल रहा था, तभी उसके ऊपर फायरिंग की गई, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। शोरूम में लाकर कर्मचारियों एवं ग्राहकों को डराते-धमकाते आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि शोरूम मालिक अपनी पत्नी के नाम पर लाइसेंसी पिस्तौल रखते हैं और उसे शोरूम में लाकर कर्मचारियों एवं ग्राहकों को डराते-धमकाते हैं। राहुल ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि सुपौल डीएम-एसपी, श्रम न्यायालय और मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेजी गई है। इधर, मंगलवार की सुबह भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है, जांच में पता चला है कि एक सख्श की पत्नी के नाम से लाइसेंसी गन है और दूसरे के पास टॉय गन है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।


