चैम्पियंस लीग, रियल मैड्रिड और सिटी का जीत से आगाज:एमबापे भाइयों की एंट्री; बड़े भाई का गोल, छोटे को मिला रेड कार्ड
यूरोप के सबसे बड़े क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट चैम्पियंस लीग के 35वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। पहले ही दिन फैंस को दिग्गज टीमों का रोमांच देखने को मिला। मंगलवार रात हुए मुकाबलों में 15 बार की चैम्पियन रियल मैड्रिड और 2023 की विजेता मैनचेस्टर सिटी ने जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।…

