ग्रामीणों ने डीएम से की सड़क निर्माण की मांग:जनता दरबार में शीतलगढ़ के जर्जर पड़े एक किलोमीटर लंबी सड़क की समस्या से अवगत कराया
जहानाबाद। सोमवार को आयोजित जनता दरबार में शीतलगढ़ गांव के ग्रामीण अपनी वर्षों पुरानी सड़क की समस्या लेकर जिलाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई. भूटिया के समक्ष पहुंचे। उन्होंने गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपकर बताया कि यह सड़क…

