गोपालगंज में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या:4 महीने पहले हुई थी शादी, दहेज के लिए प्रताड़ना की बात सामने आई, पति-सास हिरासत में

गोपालगंज में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या:4 महीने पहले हुई थी शादी, दहेज के लिए प्रताड़ना की बात सामने आई, पति-सास हिरासत में

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेजा है। इस मामले में मृतका के पति और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका की पहचान विश्रामपुर निवासी उमेश यादव की पत्नी प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विश्रामपुर निवासी राजेंद्र यादव के बेटे उमेश यादव की शादी 5 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के भटवलिया गोसाई टोला गांव निवासी रमाशंकर यादव की बेटी प्रतिमा कुमारी से हुई थी। यह उमेश की दूसरी शादी थी। ग्रामीणों के मुताबिक, उसकी पहली पत्नी की मौत जलने से हुई थी। भाई का आरोप- दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे ससुराल वाले मृतका के भाई उपेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर प्रतिमा को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने पति उमेश यादव, सास और ननद पर मिलकर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के गले पर काले निशान पाए गए हैं, जिससे दम घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। एफएसएल टीम ने घर से जुटाए नमूने घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया। टीम ने घर से नमूने एकत्र किए हैं और मृतका के गले पर मिले निशानों का भी आकलन किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा मौत का कारण जगतौली ओपी प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी पति उमेश यादव और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर सास और ननद की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेजा है। इस मामले में मृतका के पति और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका की पहचान विश्रामपुर निवासी उमेश यादव की पत्नी प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विश्रामपुर निवासी राजेंद्र यादव के बेटे उमेश यादव की शादी 5 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के भटवलिया गोसाई टोला गांव निवासी रमाशंकर यादव की बेटी प्रतिमा कुमारी से हुई थी। यह उमेश की दूसरी शादी थी। ग्रामीणों के मुताबिक, उसकी पहली पत्नी की मौत जलने से हुई थी। भाई का आरोप- दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे ससुराल वाले मृतका के भाई उपेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर प्रतिमा को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने पति उमेश यादव, सास और ननद पर मिलकर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के गले पर काले निशान पाए गए हैं, जिससे दम घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। एफएसएल टीम ने घर से जुटाए नमूने घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया। टीम ने घर से नमूने एकत्र किए हैं और मृतका के गले पर मिले निशानों का भी आकलन किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा मौत का कारण जगतौली ओपी प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी पति उमेश यादव और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर सास और ननद की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *