अम्बेडकरनगर एसपी ने 17 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर:9 सब-इंस्पेक्टर समेत मिली नई जिम्मेदारी, त्योहारों से पहले एसपी ने एक्शन लिया
अंबेडकरनगर में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने आगामी त्योहारों और जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने मंगलवार रात नौ उपनिरीक्षकों समेत 17 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। सभी को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए…

