अजमेर जिले की नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने 26 किलो डोडा पोस्त के साथ हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान तस्करी में शामिल कार भी बरामद कर ली है। आरोपी कहां से डोडा पोस्त लाया और कहां ले जा रहा था, इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। नसीराबाद सदर थाना प्रभारी राधेश्याम जाट ने बताया- पुलिस चौकी रामसर के सामने नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से 26.73 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका बरामद किया। कार में सवार आरोपी NDPS एक्ट के पुराने मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी सदाम हुसैन पुत्र अब्दुल अजीज (32) निवासी वार्ड नं 01, ग्राम रामसर नसीराबाद सदर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पहले से 45 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कार भी बरामद कर ली है। टीम में मुबारक मोहम्मद, रामदयाल, शैतान जाट, अर्जुन सहित अन्य जवान शामिल रहे। ……… पढें ये खबर भी… फर्जी-पट्टे से 9 लाख का लोन लेने वाला आरोपी गिरफ्तार:प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट अजमेर में प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से मकान का फर्जी पट्टा बनाकर सवा 9 लाख का लोन उठाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कंपनी के कर्मचारी ने आरोपी युवक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। पूरी खबर पढें

