बेगूसराय- छतों पर कटी रातें, चौकियों पर जल रहे चूल्हे:बाढ़ से एक लाख से अधिक की आबादी प्रभावित, खतरे के निशान से 1.5 मीटर ऊपर गंगा
बेगूसराय में गंगा नदी खतरे के निशान से 1.5 मीटर ऊपर बह रही है। शुक्रवार तक जिले के तटीय और दियारा इलाके को मिलाकर कुल एक लाख से अधिक की आबादी प्रभावित है। गुरुवार रात से नदी के जलस्तर में हुई बेतहाशा वृद्धि के कारण बाढ़ की स्थिति बेहद विकराल और भयानक हो चुकी है।…

