अनूपपुर जिला न्यायालय भवन के लिए 44.85 करोड़ स्वीकृत:23 साल का इंतजार खत्म; हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद पक्षकारों और स्टाफ को मिलेगी सुविधा
अनूपपुर जिला न्यायालय भवन के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। साल 2003 में जिला बनने के करीब 23 साल बाद यह मंजूरी मिली है। मध्यप्रदेश सरकार ने नए भवन के लिए 44.85 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। लंबे समय से बजट की मांग सिर्फ आश्वासनों तक सीमित थी।…

